विज्ञापन

रीवा की 75 साल पुरानी ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग पर क्‍यों चला बुलडोजर? 

रीवा की 75 साल पुरानी ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया गया है. यह बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर हो गई थी. मालिक की मांग पर इस पर बुलडोजर चला दिया गया.

रीवा की 75 साल पुरानी ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग पर क्‍यों चला बुलडोजर? 
rewa historical chaurasia building demolished.

मध्‍य प्रदेश के रीवा शहर की ऐतिहासिक ‘चौरसिया बिल्डिंग' पर बुलडोजर चला दिया गया. यह बिल्डिंग पिछले करीब 75 साल से शहर की शान थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह काफी जर्जर हो गई थी. लगातार हो रही बारिश के कारण इस ऐतिहासिक भवन का छज्जा गिर गया था, जिससे लगातार हादसे का खतरा मंडरा रहा था.  

बताया गया कि लगातार बारिश के कारण भवन की हालत लगातार जर्जर होती जा रही थी. बिल्डिंग के एक हिस्से का छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोगों में भी भय का माहौल था. संभावित बड़े हादसे को देखते हुए भवन मालिक की ओर से नगर निगम में जर्जर भवन को गिराने के लिए आवेदन दिया गया था.

rewa historical chaurasia building demolished municipal corporation.

rewa historical chaurasia building demolished municipal corporation.

सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम

आवेदन के बाद नगर निगम की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए कार्रवाई करते हुए ऐतिहासिक चौरसिया बिल्डिंग को गिरा दिया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि आसपास के लोगों और राहगीरों को किसी तरह का खतरा न हो.

अब सिर्फ यादों में बची चौरसिया बिल्डिंग

करीब 75 वर्षों से शहर के इतिहास का हिस्सा रही यह इमारत अब पूरी तरह जमींदोज हो चुकी है. लंबे समय से जर्जर हो चुके भवन को गिराए जाने के बाद जहां संभावित हादसे का खतरा टल गया, वहीं शहरवासियों के बीच पुरानी इमारत की यादें भी चर्चा में हैं.

अन्‍य जर्जर भवनों पर भी कार्रवाई की मांग 

रीवा नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में अन्य जर्जर और खतरनाक भवनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे भवनों का समय रहते निरीक्षण किया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए. जिससे संभावित हादसे का टाला जा सके.

(रीवा से अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewa News, Rewa News Today, MP News, Madhya Pradesh News, Rewa Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com