विज्ञापन

ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने

Rishabh Pant Record Most Runs By Indian in WTC History: ऋषभ पंत ने अपने नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है और श्रीलंका के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने
Rishabh Pant Record Most Runs By Indian in WTC History:

Rishabh Pant Record Most Runs By Indian in WTC History: ऋषभ पंत ने महारिकॉर्ड बना दिया है और WTC इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत की बल्लेबाजी की बात करें तो दूसरे दिन मैदान पर आने के साथ ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और गेंद को गगनचुम्बी छक्के के साथ ही स्टेडियम के बाहर भेज दिया. पंत इससे पहले भी चोटिल होने के बावजूद टीम के साथ खड़े रहे हैं और मैदान पर उतरकर बाजी पलटने का काम किया है.

इससे पहले रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाएं हाथ पर चोट लगने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. दिन के तीसरे सेशन के दौरान, श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा ने पंत को एक शॉर्ट बॉल फेंकी, जिसे भारतीय बल्लेबाज़ ने 'स्क्वायर' के पीछे 'पुल' करने की कोशिश की.

हालांकि, पंत गेंद को सही से नहीं खेल पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर जा लगी. चोट लगने के बाद वह दर्द से कराहते हुए दिखे. भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी मदद की. पंत के हाथ पर टेप लगाने से पहले आइस पैक लगाया गया, लेकिन जल्द ही उसे हटा दिया गया क्योंकि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ साफ़ तौर पर दर्द में थे. आखिरकार, 15 गेंदों में 3 रन बनाने वाले पंत, पारी के 58वें ओवर में फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर चले गए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rishabh Rajendra Pant, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com