विज्ञापन

ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने

Dhruv Jurel Breaks MS Dhoni Record: ऋषभ पंत के बाद अब ध्रुव जुरेल ने धोनी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ नया इतिहास रच दिया है. जुरेल का टेस्ट में यह दूसरा शतक है.

ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने
IND vs SL, Dhruv jurel centuryl record: जुरेल ने रचा इतिहास

Dhruv jurel century Breaks MS Dhoni's All-Time India Record: ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जमाकर एक खास रिकॉर्ड बना दिया है. ऐसा कर जुरेल ने धोनी के ऑल टाइम रिकॉर्ड को धराशायी कर भारत के नबंर 7 बल्लेबाज के तौर पर इतिहास रच दिया है. ध्रुव जुरेल श्रीलंका में नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर जुरेल ने धोनी को पछाड़ दिया है. धोनी ने श्रीलंका में नंबर 7 पर खेलते हुए 76 रन की पारी खेली थी. वहीं, अब जुरेल ने 95 रन श्रीलंका में नंबर 7 पर खेलते हुए बना लिए हैं. उम्मीद यही है कि जब बारिश की वजह से मैच शुरू होगा तो जुरेल श्रीलंका में खेलते हुए नंबर 7 पर शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. 

 श्रीलंका में भारत के नंबर 7 बल्लेबाज का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर, जुरेल पहले बल्लेबाज बने

  • ध्रुव जुरेल - 115*
  • एमएस धोनी - 76
  • रिद्धिमान साहा - 67

वहीं ध्रुव जुरेल श्रीलंका में भारत के लिए नंबर 7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.  उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने  साल 2017 में पल्लेकेले में 108 रन की पारी खेली थी. 

जुरेल ने 171 गेंद पर शतक ठोका, अपनी पारी के दौरान जुरेल ने 9 चौके लगाए. यह जरेल के टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.

ऋषभ पंत ने भी तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

पंत विदेशी धरती या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धोनी ने घर से बाहर खेलते हुए 2,496 रन बनाए. इस लिस्ट में 1209 रनों के साथ फारुख इंजीनियर तीसरे नंबर पर काबिज हैं. 

भारत बड़े स्कोर की ओर

भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका पर दबदबा बनाने में सफल हो गई है. भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे, जुरेल ने अपनी पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाने में सफल रहे. जुरेल के शतक के अलावा भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रन की पारी खेली तो वहीं, पंत 63 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा शुभमन गिल ने 50 रन का योगदान दिया है. 

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Chand Jurel, Mahendra Singh Dhoni, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com