विज्ञापन

भीख मांगते-मांगते उम्र बीत गई, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में भरे मिले लाखों रुपए, VIDEO

महिला भिखारी की मौत के बाद उनके घर से 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश मिला. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. कई घंटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि 20 बोरियों में रखे कैश की गिनती बाकी है.

कर्नाटक की महिला भिखारी की मौत के बाद उसके घर से 30 बोरियों में नोट भरे मिले.
NDTV
मांड्या:

Karnataka Cash Shock Viral Video: ये दौलत किस काम की... भीख मांगते-मांगते पूरी उम्र बीता दी और अब मौत के बाद ये नोटों के ढेर. ये कहना है उन लोगों का, जिनकी आंखें एक भिखारी की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों से भरे बोरियों को देखकर फटी की फटी रह गई. मामला दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक से सामने आया है. जहां एक महिला भिखारी की मौत के बाद उसके घर से प्लास्टिक की बोरियों में 10, 20, 50 रुपए के हजारों नोट मिले. वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके घर से मिले नोटों के ढेर को देखकर हर कोई हैरान हो गया. 

कर्नाटक के मांड्या जिले का मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कर्नाटक के मांड्या जिले के गुथालू इलाके का है. जहां हूर उन्निसा नाम की एक बुजुर्ग महिला भीख मांगकर गुजारा करती थीं. हूर उन्निसा अपनी बहन के साथ किराए के घर में रहती थीं. दोनों बहनों में से किसी ने भी शादी नहीं की थी. उनकी बहन की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी, जिसके बाद हूर उन्निसा अकेली रह रही थी.

महिला भिखारी के घर से मिले नोटों के ढेर.

महिला भिखारी के घर से मिले नोटों के ढेर.
Photo Credit: NDTV

30 से ज्यादा बोरियों में भरे मिले लाखों रुपए

कल उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद, स्थानीय लोगों ने घर की तलाशी ली और 30 से ज्यादा बोरियों में भरा हुआ कैश पाया. बोरियों के अंदर लाखों रुपये रखे हुए मिले. जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई, कई घंटों तक हुई नोटों की गिनती के बाद करीब 8-9 लाख रुपए गिने गए, जबकि लगभग 20 और बोरियों में रखे कैश की गिनती अभी बाकी है.

पैसे अभी मस्जिद की कस्टडी में 

घर में मिले पैसे अभी गुथालू इलाके की एक मस्जिद की कस्टडी में हैं. समुदाय के नेताओं ने हूर उन्निसा के रिश्तेदारों को इस बारे में जानकारी दे दी है. रिश्तेदारों के आने के बाद बाकी पैसे गिने जाएंगे. इसके बाद यह तय किया जाएगा कि पैसे किसे सौंपे जाएं.

यह भी पढ़ें - 10 साल से भीख मांगकर काट रहा था जिंदगी, मौत के बाद पता चला कि वह तो लाखों का मालिक था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beggar Video, Mandya, Karnataka Viral Video, Beggar, Beggar Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com