विज्ञापन

MP में जालसाज युवक का मुख्यमंत्री के नाम से खेल, आयुष चिकित्सा अधिकारी के ट्रांसफर का तैयार किया फर्जी पत्र

MP के अलीराजपुर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम से फर्जी ट्रांसफर लेटर बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को सीहोर के मुकेश भोंसले (33) को गिरफ्तार किया, जिसने यह पत्र बनाया था.

MP में जालसाज युवक का मुख्यमंत्री के नाम से खेल, आयुष चिकित्सा अधिकारी के ट्रांसफर का तैयार किया फर्जी पत्र
  • अलीराजपुर में CM के नाम से फर्जी ट्रांसफर लेटर तैयार किया.
  • आयुष डॉक्टर के तबादले के लिए लेटरपैड का दुरुपयोग.
  • सीहोर के मुकेश भोंसले गिरफ्तार, फोन-टैबलेट जब्त.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने एक आयुष चिकित्सा अधिकारी के तबादले के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम से फर्जी पत्र (Fake Transfer Letter) तैयार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश अतुलकर ने शिकायत दर्ज कराई कि 21 जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सऐप के जरिए फर्जी पत्र भेजा था. सीएमएचओ कार्यालय को संबोधित पत्र मुख्यमंत्री के नाम से तैयार किया गया था और इसमें मुख्यमंत्री के फर्जी ‘लेटरपैड' व तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था.

उदयगढ़ से सोंडवा ट्रांसफर करने की बात

उन्होंने बताया कि पत्र में जिले की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मला निगवाल का उदयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोंडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरण किए जाने के आवेदन का हवाला दिया गया था. फर्जीवाड़े के इस मामले में सीहोर जिले के मुकेश भोंसले (33) को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से मोबाइल फोन और टैबलेट जब्त किए गए.

आयुष चिकित्सा अधिकारी के वाहन चालक से हुआ भुगतान

पुलिस निरीक्षक सोनू सितोले ने बताया कि जांच में आयुष चिकित्सा अधिकारी के वाहन चालक नवल सिंह द्वारा भोंसले को यूपीआई के जरिए 15,000 रुपये का भुगतान किए जाने के बारे में पता चला है. उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा अधिकारी व उनके वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- बेटियों से दुष्कर्म में जेल गया पिता, फिर मां ने उन्हीं बेटियों को पैसों के बदले लोगों को सौंपा, हुईं गर्भवती

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Mohan Yadav, Fake Transfer Order, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com