विज्ञापन

136 भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी से क्‍यों दिया इस्‍तीफा, राजनांदगांव में सियासी हलचल तेज

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत गहरा गई है. 111 कार्यकर्ताओं के बाद 25 और नेताओं ने परिवारवाद और पक्षपात का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है. वहीं, कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने इस अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है.

136 भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी से क्‍यों दिया इस्‍तीफा, राजनांदगांव में सियासी हलचल तेज
rajnandgaon bjp 136 leaders mass resignation reasons political upheaval.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल में बगावत थमने में जगह लगातार बढ़ती जा रही है. 111 भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के बाद अब यहां 25 और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस तरह कुल मिलाकर 136 इस्‍तीफे हो चुके हैं. इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं की स्थानीय अंदरूनी कलह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. 

पर‍िवारवाद को दिया जा रहा बढ़ावा 

इस बार जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है. इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत ​सिंह अपनी मनमानी कर रहे हैं. वे कार्यकर्ता उनकी कार्यशैली से नाराज हैं. साथ ही पार्टी की नीत‍ि के खिलाफ यहां परिवारवाद और पक्षपात को बढ़ावा दिया जा रहा है. 

rajnandgaon bjp 136 karyakarta istifa kyun diya.

rajnandgaon bjp 136 karyakarta istifa kyun diya.

मंडल अध्यक्ष रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे 

पूर्व शहर मंडल महामंत्री संतोष राव ने भी मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि संगठन में पदों का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया और केवल चहेतों को जिम्मेदारी दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष एक व्यक्ति के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं. 
rajnandgaon dongargarh bjp 136 workers resignation internal conflict.

rajnandgaon dongargarh bjp 136 workers resignation internal conflict.

शादी के 168 घंटे बाद तलाक! इंदौर में महज 7 दिन में क्‍यों टूट गया 7 जन्‍म का बंधन

कांग्रेस विधायक बोले- भाजपा कमजोर हो रही 

भाजपा में जारी इस्तीफों के दौर पर डोंगरगढ़ से कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती है, लेकिन अब उसके अपने कार्यकर्ता ही पार्टी की पोल खोल रहे हैं. विधायक ने दावा किया कि डोंगरगढ़ में भाजपा अंदर से कमजोर हो रही है और कार्यकर्ताओं का भरोसा संगठन से उठ चुका है.

MP में 39.84 लाख उपभोक्ताओं के बंद होंगे घरेलू LPG सिलेंडर? गैंस कंपनियां भेज रही हैं मैसेज, क्‍या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dongargarh News, Rajnandgaon News, CG Politics News, Cg News, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com