विज्ञापन

फरवरी में नागपुर रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, 2.20 मिलियन यात्रियों ने की यात्रा, 26.67 करोड़ से अधिक की आय

Indian Railways: धूम्रपान के 89 मामलों से 17,800 रुपये की वसूली की गई. वहीं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 320 यात्रियों से दंड स्वरूप 33,700 रुपये वसूले गए. मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से फरवरी 2026 में मोबाइल टिकटिंग से 1.49 करोड़ रुपये की आय हुई, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 48.14% अधिक है.

फरवरी में नागपुर रेल मंडल की रिकॉर्ड कमाई, 2.20 मिलियन यात्रियों ने की यात्रा, 26.67 करोड़ से अधिक की आय

Nagpur Railway Division: फरवरी महीने मे नागपुर मण्डल को  रिकॉर्ड कमाई हुई है. फरवरी महीने में आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की बिक्री से मंडल ने करीब 26 करोड़ 67 लाख रुपये की आय अर्जित की है. बेहतर प्रबंधन और अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के कारण इस साल यात्रियों की संख्या और रेलवे आय में पिछले महीने की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मण्डल ने यात्री यातायात, गैर-किराया राजस्व और माल लदान से भारी कमाई की है. रेलवे का दावा है कि बीते फरवरी माह में बेहतर प्रदर्शन व ग्राहक संतुष्टि, मंडल की दक्षता, यात्रियों व माल ढुलाई की मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

  • माल ढुलाई और राजस्व: फरवरी 2026 माह में कुल माल ढुलाई 1.72 मिलियन टन रही और माल ढुलाई से प्राप्त 154.99 करोड़ है.
  • पार्सल लोडिंग और राजस्व: फरवरी 2026 में कुल पार्सल लोडिंग 2252 टन रही, जिससे 48.81 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ.
  • यात्री यातायात: फरवरी 2026 में 2.20 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की जिससे फरवरी माह में मंडल को 26.67 करोड़ रु.की आय हुई. जो फरवरी 2025 की तुलना में यात्रियों में 18.53% और आय में 9.36% की वृद्धि दर्शाती है.
  • गैर-किराया राजस्व (एनएफआर): फरवरी 2026 में 55.36 लाख रु. की आय दर्ज की गई.
  • कैटरिंग आय: कैटरिंग राजस्व फरवरी 2026 में 27.89 लाख रु. अर्जित किया गया.
  • टिकट चेकिंग: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह की दिशा निर्देशानुसार में अधिकारियों व टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा विभिन्न गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से चलाये गए टिकट जांच अभियानों के तहत बिना टिकट/अनियमित यात्रा और बिना माल बुक किए गए लगेज के 30468 मामलें दर्ज कर कुल 1.33 करोड़ रुपये वसूले गए.

बता  दें कि धूम्रपान के 89 मामलों से 17,800 रुपये की वसूली की गई. वहीं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले कुल 320 यात्रियों से वसूले गए दंड स्वरूप रु. 33,700 रुपये शामिल है. मोबाइल टिकटिंग के माध्यम से फरवरी 2026 में मोबाइल टिकटिंग से 1.49 करोड़ रुपये की आय हुई, जो की पिछले वर्ष की तुलना में 48.14% अधिक है.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा सूरज, 40°C के पार पहुंचा पारा, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Nagpur Railway Division, Chhattisgarh News, Raipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com