विज्ञापन

चीतों से घिरे कूनो नेशनल पार्क में रात गुजारेंगी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु, वहां क्या-क्या करेंगी?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जून को कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी. वे अधिकारियों से प्रोजेक्ट चीता की प्रगति को लेकर जानकारी लेंगी और चीता सफारी भी करेंगी.

चीतों से घिरे कूनो नेशनल पार्क में रात गुजारेंगी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु, वहां क्या-क्या करेंगी?
जिस कूनो में जा रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वहां अभी 49 चीते.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. रविवार 21 जून को उन्होंने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) पर जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में योग किया. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें कान्क्लेव में शामिल होने के बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगी. यहां वे वायु सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क के पालपुर पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी. इस दौरान वे कूनो में बोत्सवाना से लाए गए चीतों के बाड़ों, उनकी देखरेख और प्रोजेक्ट चीता की प्रगति को लेकर अधिकारियों से जानकारी लेंगी. 22 जून को राष्ट्रपति मुर्मु कूनो में चीता सफारी करेंगी, साथ ही चीता मित्रों, चीता मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों और कूनो के गाइडों से भी मुलाकात करेंगी. 

ज‍िस कूनो नेशनल पार्क में आ रहीं राष्ट्रपति मुर्मू, वहां 121 साल पहले सिंधिया ने 1 लाख खर्च कर मंगवाए अफ्रीकी शेर

योग दिवस पर क्या बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु? 

जबलपुर में योग दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- सभी देशवासी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं.  इससे वे स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र और स्वस्थ विश्व के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में योग पद्धति की पहचान विश्व-कल्याण के एक सशक्त माध्यम के रूप में और मजबूत हुई है. दुनिया के करोड़ों लोगों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया है. 

कूनो में कितने चीते हैं...

कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, 17 सितंबर 2022 को उन्होंने नामीबिया से लाए गए 8 चीतों कूनो में छोड़ा था. इसी के साथ देश के महत्वाकांक्षी 'कूनो चीता प्रोजेक्ट' की शुरुआत हुई. इसके बाद से कूनो में चीतों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. समय-समय पर कूनो में चीते छोड़े गए. वर्तमान में कूनो में 49 चीते हैं, इनमें से 32 भारत में ही जन्में हैं. इनमें से 19 चीते जंगल में आजाद घूम रहे हैं.  

president murmu visit

kuno national park: चीतों से घिरे कूनो नेशनल पार्क में रात गुजारेंगी राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु. 
Photo Credit: KunoNationalParkOfficia

22 जून को दिल्ली जाएंगे राष्ट्रपति मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मध्य पद्रेश दौरा 22 जून को खत्म हो रहा है. वे सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कूनो नेशनल पार्क से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी. राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति मुर्मु को विदाई देने के लिए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है. 

ये भी पढ़ें... 

कूनो में जन्मी मादा चीता KGP-11 घायल मिली; मुरैना में रेस्क्यू, पालपुर में इलाज जारी

MP में आंध्रप्रदेश से आएंगे वाइल्ड डॉग्स, राजस्थान से सोन चिड़िया; CM मोहन यादव ने टास्क फोर्स को दी मंजूरी

लेखक के बारे में
img
उदित दीक्षित
चीफ सब एडिटर
उदित दीक्षित डिजिटल पत्रकारिता का विश्वसनीय चेहरा हैं, वे  खबरों को बारीकियों और सच्चाई के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheopur News, President Murmu Visit, Kuno National Park Cheetah, Rashtrapati Draupadi Murmu, Sheopur News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com