विज्ञापन

40 का DNA टेस्ट, 200 CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया दरिंदा, 8 महीने पहले की थी हैवानियत

Panna Police Success, Blind Double Murder and Rape Case Solved: एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि इस अंधे कत्ल को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. जांच के दौरान पुलिस ने ​इलाके के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. ​परिजनों समेत करीब 40 लोगों का डीएनए टेस्ट कराया गया. इसके बाद पुलिस दुष्कर्म और डबल मर्डर के आरोपी तक पहुंची.

40 का DNA टेस्ट, 200 CCTV खंगाले, तब पकड़ा गया दरिंदा, 8 महीने पहले की थी हैवानियत
Panna ajaigarh double murder rape case solved dna test cctv investigation.

Panna Double Murder & Rape Cracked: मध्य प्रदेश के ​पन्ना जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाले अजयगढ़ के बहुचर्चित रेप और डबल मर्डर केस का पुलिस ने 8 महीने बाद खुलासा किया. पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोप में 25 वर्षीय इंद्रभान साकेत को गिरफ्तार किया है. आरोपी इंद्रभान ने न केवल घर में चोरी की थी, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला से दुष्कर्म किया और फिर मां और उसके 5 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया था. 

पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि 16-17 सितंबर 2025 की दरमियानी रात आरोपी इंद्रभान साकेत चोरी की नीयत से घर में घुसा. वह वारदात को अंजाम दे रहा था, इसी दौरान घर में मौजूद महिला जाग गई, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच 5 साल का बेटा भी उठ गया, उसने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद मां की हत्या कर फरार हो गया. 

Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग

40 का डीएनए, 200 सीसीटीवी खंगाले 

एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि इस अंधे कत्ल को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. जांच के दौरान पुलिस ने ​इलाके के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. ​संदेह के आधार पर परिजनों समेत करीब 40 लोगों का डीएनए टेस्ट कराया गया. 

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

अजयगढ़ में किराए से रहता था आरोपी 

एसपी के अनुसार, लंबी चली जांच के बाद पुलिस आरोपी इंद्रभान साकेत तक पहुंची. इसके बाद उसे  मैहर के पास ग्राम खोखला से दबोचा गया. जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने में रेप के मामले में नामजद था. वह अजयगढ़ के माधौगंज चौराहे पर चाइनीज फूड का ठेला लगाता था. उसी मोहल्ले में किराए से रहने के कारण वह घर की स्थिति से वाकिफ था, इसी का फायदा उठाकर उसने वारदात को अंजाम दिया था.  

(पन्ना से विवके सोनी की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com