विज्ञापन

Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह ने 12 मई को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था. इसके बाद वे दौरे पर निकले थे, कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह मंच लगाकर उनका स्वागत किया जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया.

Video: स्वागत करा रहे थे भाजपा नेता, अचानक टूट गया मंच, देखते रह गए लोग
Dewas bjp kisan morcha president stage collapse video viral.

मध्य प्रदेश के देवास जिले में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम में मंच टूट गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिलाध्यक्ष का स्वागत किया जा रहा और अचानक मंच टूट जाता है. मंगलवार 12 मई को हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यह हादसा हुआ, गनीमत रही कि इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई.  

जानकारी के अनुसार, जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था. कार्यक्रम के दौरान मंच पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की संख्या अधिक हो गई, अधिक वजन बढ़ने के कारण मंच अचानक टूट गया. हादसे के समय टिकेंद्र प्रताप सिंह भी मंच पर मौजूद थे, उनका स्वागत किया जा रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

पदभार ग्रहण करने के बाद निकले थे दौरे पर 

दरअसल, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह ने 12 मई को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण किया था. इसके बाद वे क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे, जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाए गए थे. हाटपिपल्या क्षेत्र में आयोजित स्वागत  कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. 

'बउआ जल्दी पकड़ लो...' अपनी साड़ी दी, पत्नी के सामने यमुना में बह गया सुहाग, दर्दनाक है Video 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dewas BJP News, Dewas News,  Political News, Mp News, Mp Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com