विज्ञापन

Ujjain: मोहर्रम पर कार में विस्फोट करने वाले 3 आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, NSA के तहत होगी कार्रवाई

यह जानलेवा स्टंट 23 जून का है, जब बड़नगर के अडान मोहल्ले से 23 जून को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था.

क्रेन पर कार लटकाकर उसमें किया था ब्लास्ट.
NDTV
  • 23-24 जून की रात बड़नगर, जय स्तंभ चौक पर मोहर्रम जुलूस के दौरान कार में किया था विस्फोट.
  • क्रेन से लगभग 40 फीट ऊंचाई पर टांगी थी कार.
  • लिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, इनमें तीन मुख्य आरोपी.

Muharrma Car Blast: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से टाटा मैजिक वैन को करीब 40 फीट हवा में लटकाकर उसमें विस्फोटक पटाखे फोड़ने के केस में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई कर दी. मामले में सार्वजनिक शांति और जनसुरक्षा को गंभीर खतरे में डालने के आरोप में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तीन मुख्य आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है.

बता दें कि बड़नगर में 23-24 जून की दरम्यानी रात मोहर्रम के जुलूस में के दौरान जय स्तंभ चौक पर एक वैन को क्रेन से हवा में लटका कर उसमें विस्फोट किया गया था. वैन पर ‘ले फिर आ गए' लिखा हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था.

Add image caption here

अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस अब तक पुलिस 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें से तीन मुख्य आरोपी शोएब,जाहिद खान और तपसील उर्फ तस्लीम पर कलेक्टर के आदेश पर बुधवार को रासुका (एनएसए) लगाकर मौलाना जेल से सेंट्रल जेल भेरूगढ़ भेज दिया.

ATS और BDS भी जांच में जुटी

वेन में विस्फोट ओर भड़काऊ संदेश को सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, मुख्य आरोपी शोएब ने पूछताछ में इसे अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बताते हुए महज स्टंट करार दिया है. इसलिए राज्य की आतंक रोधी दस्ता (ATS) और बम निरोधक दस्ता (BDS) भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

शहर काजी ने दी थी सफाई

इस मामले में शहर काजी नासिरुद्दीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान अलग-अलग अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है और उसी के चलते यह स्टंट किया था. उनके मुताबिक, पोस्टर भी दूसरे अखाड़े को लेकर लगाया था और इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं.

ये भी पढ़ें- भोपाल में सुपारी देकर क‍िसने करवाई बुजुर्ग दंपति? शराब के ठेके के CCTV फुटेज से खुलेगा राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain Muharram Car Fireworks, Ujjain News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com