विज्ञापन

नागौद राजघराना गोलीकांड: बाबा राजा ने साले सहित 3 लोगों पर दर्ज कराई FIR, पर पत्नी-बेटे का नाम गायब

नागौद राजघराना गोलीकांड में विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे बाबा राजा ने साले समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. हालांकि इस एफआईआर में बेटे और पत्नी का जिक्र नहीं किया गया है.

नागौद राजघराना गोलीकांड: बाबा राजा ने साले सहित 3 लोगों पर दर्ज कराई FIR, पर पत्नी-बेटे का नाम गायब
बाबा राजा के साथ मारपीट की गई.

सतना के नागौद राजघराने (Nagode Rajgharane) की परसमनिया गढ़ी में हुए चर्चित गोलीकांड से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें फरियादी नागौद विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे रूपेंद्र सिंह बाबा राजा हैं. उन्होंने अपने साले नागेन्द्र सिंह राठौर सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है. उचेहरा पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 294, 115 और 351 के तहत एफआईआर कायम कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी सतीश मिश्रा के अनुसार बाबा राजा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और रिपोर्ट को विवेचना में शामिल किया गया है। शनिवार को बाबा राजा की कथित पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है.

FIR की आड़ में किसे बचाने की हो रही कवायद

बाबा राजा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर कई गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है. शिकायत में उन्होंने अपने साले नागेन्द्र सिंह राठौर समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, लेकिन घटना स्थल पर मौजूद अपने पुत्र पृथुदेव सिंह और पत्नी योगिता सिंह का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पूरे विवाद की मुख्य आरोपी और वर्तमान में जेल में बंद सुनीता सिंह की भूमिका पर कोई चर्चा नहीं की गई और न उनकी मौजूदगी का जिक्र किया गया.

 

जांच में जुटी पुलिस

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बाबा राजा अपनी शिकायत में किन तथ्यों को सामने लाना चाहते हैं और किन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं? क्या यह केवल मारपीट का मामला था या फिर गोलीकांड से जुड़े कुछ अहम पहलुओं को शिकायत से अलग रखा गया है? पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों, मेडिकल रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान वास्तव में किसकी क्या भूमिका रही और शिकायतों में किन तथ्यों को शामिल अथवा बाहर रखा गया. अपनी एफआईआर में गोलीकांड पर पूरी चुप्पी के अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं.

जानें पूरा ममाला

बता दें कि गुरुवार को योगिता सिंह अपनी मां नरेंद्र कुमारी सिंह, बेटे पृथुदेव सिंह और भाई नागेन्द्र सिंह के साथ परसमनिया गढ़ी में सामान लेने पहुंची थीं. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सुनीता सिंह ने अपनी लाइसेंसी पॉइंट 22 बोर की बंदूक से कई राउंड फायर किए, जिनमें एक गोली योगिता सिंह के पेट में जा लगी. गंभीर रूप से घायल योगिता को पहले सतना और बाद में रीवा रेफर किया गया. चिकित्सकों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है. पुलिस ने आरोपी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: Monsoon 2026: एमपी-छत्तीसगढ़ में लेट पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताई संभावित तारीख

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: तिघरा डैम में मेडिकल कॉलेज के दो छात्र डूबे, पुलिस ने शुरू किया सर्चिंग ऑपरेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satna News, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com