Viral News: 'कॉलेज में मैंने हिस्ट्री का पेपर लिखने के लिए एक सर्विस को पैसे दिए थे और अब वही सर्विस मेरी नौकरी के मामले में मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है. कॉलेज के समय उन्होंने मुझे एक बार ब्लैकमेल किया था और मैंने उन्हें पैसे दे दिए थे. उसके बाद कुछ सालों तक उन्होंने फिर से ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन मैंने उन्हें नजरअंदाज किया और अपना पुराना ईमेल एड्रेस डिलीट कर दिया. 10 साल बाद, उन्हें किसी तरह मेरा वर्क ईमेल एड्रेस मिल गया और उन्होंने मुझे वहां ईमेल भेजा. साथ ही, उन्होंने हमारे HR और VP को एक अस्पष्ट ईमेल और मेरे पुराने कॉलेज के प्रोवोस्ट को भी एक ईमेल भेजा.
'करीब 2 लाख रुपये 10 साल पहले दे चुका हूं'
असल में, वे मुझसे फिर से पैसे चाहते हैं. उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने? पिछली बार उन्होंने मुझसे शायद 1-2 हजार डॉलर (इंडियन करेंसी में करीब 96 हजार से 1 लाख 91 हजार रुपये) लिए थे. मेरी कंपनी बहुत बड़ी है. यहां 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं, इसलिए पूरी संभावना है कि मेरे HR-VP शुरुआती ईमेल को नजरअंदाज कर देंगे. मुझे यह भी लगता है कि अगर ब्लैकमेलर अपनी धमकियों पर आगे बढ़ता है, तो उसकी पकड़ कमजोर पड़ जाएगी.
I cheated on a history paper in college and now the service I paid for is trying to blackmail me at my job
by u/oddquestions521 in whatdoIdo
'अगर 1 बार करने का सबूत है तो सभी तो लगेगा कि...'
मुझे पता है कि मैंने जो किया वह गलत था, और मैं इसे सही ठहराने की कोशिश कर सकता हूं, लेकिन अब इसका समाधान से कोई लेना-देना नहीं है. वह कोर्स एक जनरल एजुकेशन क्लास थी, जिसे मैंने पास/फेल के आधार पर लिया था. मेरे मुख्य विषय से इसका कोई लेना-देना नहीं था. हालांकि, अगर मैं दूसरे नजरिए से सोचूं, तो अगर इस बात का सबूत है कि मैंने ऐसा एक बार किया था, तो कोई मेरी बात पर क्यों यकीन करेगा कि मैंने अपने असल मेजर कोर्सवर्क के लिए ऐसा कभी नहीं किया?
'अतीत के फैसले की वजह से सबकुछ बर्बाद नहीं करना'
मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस समय क्या करूं? क्या मैं सच बता दूं और मान लूं कि मैंने कॉलेज में पेपर के लिए पैसे दिए थे और सीधे यूनिवर्सिटी से बात करूं? क्या मैं अपने HR-VP से भी बात करूं? क्या मैं इसे नजरअंदाज कर दूं, या बार-बार ब्लैकमेलिंग के पैसे देता रहूं? मैं सच में डरा हुआ हूं. मैंने पिछले 12 सालों में अपनी अच्छी इमेज बनाने के लिए बहुत मेहनत की है और मैं नहीं चाहता कि मेरे अतीत के किसी बेवकूफी भरे फैसले की वजह से सब कुछ बर्बाद हो जाए.'
रेडिट पर मांगी राय, लोग बोले- इस ईमेल को इग्नोर करो
ये कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर r/whatdoIdo नाम के फोरम में oddquestions521 नाम के यूजर ने लिखी है और लोगों से सलाह मांगी है कि उसे क्या करना चाहिए. इस पोस्ट पर 11 घंटे में 2000 से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं और करीब 1900 लोग इस पर कमेंट करके अपनी राय दे चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि तुम्हारी कंपनी को कॉलेज के हिस्ट्री पेपर से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जबकि दूसरे यूजर ने कहा कि अगर HR को यह सच भी लगे, तो भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. भले ही यह स्कैनर इस बहुत बड़े स्कैंडल को सबके सामने ले आए, इससे ऑर्गेनाइजेशन को कोई रिस्क नहीं है. इसे इग्नोर करो. कमेंट्स में ज्यादातर लोग भी इस मेल को इग्नोर करने की ही सलाह दे रहे हैं.
(Disclaimer: यह कहानी रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट और उसके बाद मिली सार्वजनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. एनडीटीवी ने पोस्ट में उल्लिखित व्यक्तियों द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं