विज्ञापन

MP ग्रीन पावर स्टेट की ओर; किसानों को 2.40 रुपये यूनिट में सोलर बिजली, 8 लाख सोलर पंप होंगे चालू

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana: MP में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत किसानों को 2.40–2.85 रुपये यूनिट सोलर बिजली मिलेगी, 8 लाख पंप सौर ऊर्जा से चलेंगे.

MP ग्रीन पावर स्टेट की ओर; किसानों को 2.40 रुपये यूनिट में सोलर बिजली, 8 लाख सोलर पंप होंगे चालू
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अनुबंध वितरित करते हुए

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana MP: मध्यप्रदेश में किसानों को सस्ती और भरोसेमंद बिजली देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा है कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत प्रदेश में 4 हजार मेगावॉट से अधिक क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी. इससे करीब 8 लाख कृषि पंप (Agricultural Solar Pump Scheme) सीधे सौर ऊर्जा से संचालित हो सकेंगे. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को योजना के तहत विद्युत क्रय अनुबंध किसानों को वितरित किए गए. मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की कृषि और ऊर्जा नीति के समन्वय का अहम मोड़ बताया.

2.40 से 2.85 रुपये यूनिट में मिलेगी बिजली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिजली 2.40 से 2.85 रुपये प्रति यूनिट की दर पर उपलब्ध होगी, जो किसानों के लिए राहत भरी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 12 हजार मेगावॉट से अधिक नवकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित की जा चुकी है और नई परियोजनाओं से मध्यप्रदेश केवल पावर स्टेट ही नहीं, बल्कि ग्रीन पावर स्टेट बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

2026 को कृषि कल्याण वर्ष मनाने का संकल्प

डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वर्ष 2026 को ‘कृषि कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana MP: सस्ती बिजली

Surya Mitra Krishi Feeder Yojana MP: सस्ती बिजली

विभिन्न जिलों के किसानों को मिले अनुबंध

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रतलाम, खरगोन, उज्जैन, मंदसौर और राजगढ़ सहित अन्य जिलों के किसानों को विद्युत क्रय अनुबंध सौंपे. इनमें रतलाम की संस्कृतिआर्या, खरगोन के बृजमोहन शर्मा, उज्जैन के नागेंद्र सिंह चौहान, मंदसौर के निशांत सोनी और राजगढ़ की सीमा सहित अन्य किसान शामिल रहे.

ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देश और प्रदेश का ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना जरूरी है. उन्होंने सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालिक सोच का परिणाम है कि देश में अक्षय ऊर्जा पर लगातार निवेश हो रहा है.

ऊर्जा निगम 44 साल बाद मुनाफे में

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है. वहीं अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि ऊर्जा विकास निगम 44 वर्ष बाद लाभ की स्थिति में आया है. उन्होंने बताया कि मुरैना में विकसित हो रही प्रदेश की पहली सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना में बिजली का टैरिफ 2.70 रुपये प्रति यूनिट प्राप्त हुआ है, जो अब तक का सबसे कम है.

रूफटॉप सोलर लगाने की अपील

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रदेशवासियों से अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे न केवल बिजली बिल घटेगा, बल्कि प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों में भी सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़ें : MP में CM मोहन देंगे किसानों को सौगात; कृषक मित्र सूर्य योजना सोलर पंप पोर्टल लॉन्च, ऐसे मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें : भोपाल से ओरछा अब हेलीकॉप्टर से; रामनवमी पर नई सेवा की शुरुआत, CM ने दी MPT कैफे कल्चर हाउस की सौगात

यह भी पढ़ें : 1984 सिख विरोधी दंगे: ‘मानवता के खिलाफ अपराध'; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर मामलों में सात याचिकाएं खारिज कीं

यह भी पढ़ें : बर्थडे पर सागर में CM मोहन यादव का सादा अंदाज, किसान के घर बुंदेली भोजन और टाइगर रिजर्व में कछुए छोड़े

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार पटेल
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Mitra Krishi Feeder Yojana, Madhya Pradesh, Solar Energy, Farmers, Renewable Energy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com