विज्ञापन

ऑनलाइन मंगवाए थे पौधे, अब पेड़ पर उग रहे ढाई लाख रुपये किलो वाले आम; झारखंड की इस महिला ने कर दिया कमाल

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. इस आम का नाता जापान से है. ये इस देश के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है, जिसकी वजह से इसे ये नाम दिया गया है. जापान में इस नाम को 'तायो-नो-तमागो' (Taiyo-no-Tomago) कहा जाता है.

ऑनलाइन मंगवाए थे पौधे, अब पेड़ पर उग रहे ढाई लाख रुपये किलो वाले आम; झारखंड की इस महिला ने कर दिया कमाल
ये आम दुनिया के सबसे फेमस आमों में गिना जाता है.

झारखंड के एक छोटे से गांव की महिला ने कुछ ऐसा करके दिखाया है, जिसकी कल्पना पूरे गांव में किसी ने नहीं की होगी. खूंटी जिला के तोरपा क्षेत्र के मरचा मिशन गांव की महिला किसान शिल्प्रिया तोपनो इन दिनों अपने जिले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. उन्होंने अपने खेत में विदेशी नस्ल के मियाजाकी और अमेरिका रेड पाल्मर आम की खेती कर एक नई मिसाल पेश की है. शिल्प्रिया जिले में इस तरह के विदेशी आम की खेती करने वाली पहली महिला किसान मानी जा रही हैं. जानकारी के अनुसार शिल्प्रिया तोपनो ने वर्ष 2022 में कोलकाता से ऑनलाइन मियाजाकी आम के तीन पौधे और अमेरिका रेड पाल्मर आम के सात पौधे मंगवाकर अपने खेत में लगाए थे.

पेड़ पर लगे 10-10 किलो तक आम

अब इन पौधों में फल आने शुरू हो गए हैं, जिसे देखकर हर कोई काफी उत्साहित है. बताया जाता है कि जापान में पाए जाने वाले मियाजाकी आम और अमेरिका में लोकप्रिय रेड पाल्मर आम अपनी खास गुणवत्ता, स्वाद और ऊंची बाजार कीमत के लिए प्रसिद्ध हैं. वर्तमान में शिल्प्रिया तोपनो के लगाए प्रत्येक पेड़ में लगभग 10-10 किलो तक आम के फल लगे हुए हैं. इससे उन्हें इस वर्ष अच्छी आमदनी की उम्मीद है.

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) की खासियत

  1. इसका रंग गहरा लाल और बैंगनी शेड वाला होता है. इसी वजह से इसे 'एग्स ऑफ सनशाइन” भी कहा जाता है.
  2. इस आम का वजन लगभग 350–900 ग्राम तक होता है.
  3. इसका स्वाद बेहद मीठा है.
  4. भारत में भी कुछ किसान अब इसकी खेती कर रहे हैं. खासकर झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में.

विदेशी नस्ल के आमों से लदे पेड़ों को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग भी उनके बारी पहुंच रहे हैं. खेती के क्षेत्र में उनके इस नवाचार की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिल्प्रिया तोपनो ने यह साबित कर दिया है कि आधुनिक और उन्नत खेती के माध्यम से किसान बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं. महिला किसान शिल्प्रिया तोपनो की यह पहल अब जिले के अन्य किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभर रही है.

कितनी है इस आम की कीमत

ये आम दुनिया के सबसे फेमस आमों में गिना जाता है. इसका स्वाद जितना अच्छा है, उतने ही ये महंगे भी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम की कीमत ढाई से तीन लाख रुपये प्रति किलो है. इतना ही नहीं स्वास्थ्य के लिए बेहतर विटामिन और मिनरल इस आम में मौजूद होते हैं. जो कि इसे ओर खास बनाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miyazaki Mango Price, Miyazaki Mango Color, Miyazaki Mango Japan Farmer Success Story, Jharkhand News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com