विज्ञापन

MP राज्यसभा चुनाव में 'खेला', कांग्रेस के पास क्या विकल्प, 3 सीटें जीतकर BJP देगी मात या और सियासत बाकी?

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए सियासी घमासान अभी जारी है, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस आज 10 जून को निर्वाचन आयोग के सामने उपवास पर बैठेगी. सियासी खेल में कांग्रेस के पास क्या विकल्प बचा है, अब तक क्या क्या सियासी घटनाक्रम हुआ? आइए, विस्तार से जानते हैं.

MP राज्यसभा चुनाव में 'खेला', कांग्रेस के पास क्या विकल्प, 3 सीटें जीतकर BJP देगी मात या और सियासत बाकी?

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला. क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु भेज रही थी. 9 जून की दोपहर करीब 12 बजे से पार्टी के विधायक अपने परिवार के साथ भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचा शुरू हो गए. जहां प्लेन को डिटेन करने का आरोप लगाया गया. यह सब सियासी हलचल चल रही है कि रही कि उधर, भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन पर एफआईआर छिपाने का आरोप लगा दिया. शाम होते-होते चुनाव आयोग ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद कर दिया. इससे सियासत और गरमा गई. कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. सीएम यादव ने आयोग के फैसले का स्वागत कर उसे सही बताया. लेकिन, इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस के पास अब क्या विकल्प बचा है. भाजपा ने जैसा कहा था कि वह राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी, क्या यही होने वाला है. 

चुनाव आयोग से मिलेंगे कांग्रेस नेता 

राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने को लेकर बुधवार 10 जून को कांग्रेस नेता चुनाव आयोग से मिलेंगे और फैसले को चुनौती देंगे. कांग्रेस की ओर से कुछ तथ्य भी पेश किए जा सकते हैं. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 11 जून दोपहर तीन बजे तक है, तब तक अगर चुनाव आयोग अपना फैसला बदलता है तो यह कांग्रेस के लिए बड़ी राहत होगी. ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस के पास सुप्रीम कोर्ट जाने का भी विकल्प है. 

तो जीत जाएंगे भाजपा के तीनों विधायक  

राज्यसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीनों सीटें जीतने का दावा कर रही थी, जबकि इसके लिए उसे कांग्रेस के 10 विधायकों के वोट की जरूरत थी. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. सीएम मोहन यादव हों या कैलाश विजवर्गीय कई नेता जीत का दावा कर रहे थे. सीएम यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएंगी कहां. अब अगर, चुनाव आयोग कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को राहत नहीं देता है तो भाजपा के तीनों प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे. यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका होगा, जबकि भाजपा की राज्यसभा में स्थित और मजबूत होगी.  

राज्यसभा चुनाव: नामांकन रद्द, हवा में लौटा विमान, विधानसभा में घमासान... एमपी में दिनभर चला सियासी संग्राम

कांग्रेस करेगी उपवास प्रदर्शन, निर्वाचन आयोग के बाहर धरना 

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के खिलाफ कांग्रेस ने भोपाल से दिल्ली तक मोर्चा खोल दिया है. बुधवार 10 जून को कांग्रेस नेता भोपाल में निर्वाचन आयोग के सामने उपवास पर बैठेंगे. सभी जिला मुख्यालयों में होगा उपवास का आयोजन. भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, दिग्विजय सिंह, हेमंत कटारे और विक्रांत भूरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक संग्राम, EC दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

अब जानिए 9 जून के सियासी घटनाक्रम? 

  • 8 जून की रात कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक के बाद विधायक को बेंगलुरु भेजने की रणनीति बनी. 
  • 9 जून को कांग्रेस विधायक परिवार के साथ बेंगलुरु जाने की तैयारी में लगे थे,  राजा भोज एयरपोर्ट पर दोपहर से ही इसके लिए हलचल शुरू हो गई. 
  • एयरपोर्ट पर विमान तैयार था, लेकिन अनुमति में देरी के कारण करीब 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. 
  • इस बीच भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति जता दी. आरोप लगाया कि केस दर्ज होने के बात छिपाई गई है.  विधानसभा परिसर में कई बार दोनों गुट आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया.  
  • शाम 6:30 बजे रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द करने की घोषणा कर दी, इससे सियसी पारा और चढ़ गया.  
  • एयरपोर्ट पर विमान उड़ने को तैयार था, इसी बीच खबर पहुंची कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है. इसके बाद विधायकों का बेंगलुरु जाना कैंसिल हो गया. 
  • कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर देर रात तक धरना दिया. मुलाकात का समय मिलने पर प्रदर्शन खत्म किया. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Rajya Sabha Election 2026, Mp Politics News Today In Hindi, MP Rajya Sabha Election, MP Congress, MP BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com