India vs Zimbabwe 2nd T20I Live Scorecard: भारतीय टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. जिन्हें रिचर्ड अंगारावा ने अपने जाल में फंसाया है. पारी का तीसरा ओवर डालने आए अंगारावा के ओवर में वैभव ने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 4, 6, 4, 4 लगाया. मगर आखिरी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह चूक गए और गेंद हवा में उछल गई. जहां मुजराबानी ने कोई गलती नहीं की और एक आसान कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. आउट होने से पूर्व वैभव पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में 222.22 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का देखने को मिला. (LIVE SCORECARD)
Here are the LIVE Score Updates of India vs Zimbabwe 2nd T20I Harare Sports Club, Harare
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 रवि बिश्नोई, 9 प्रिंस यादव, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 रिचर्ड अंगारावा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अंगारावा ने वैभव के विस्फोट पर लगाया लगाम
भारतीय टीम को दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है. जिन्हें रिचर्ड अंगारावा ने अपने जाल में फंसाया है. पारी का तीसरा ओवर डालने आए अंगारावा के ओवर में वैभव ने दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार 4, 6, 4, 4 लगाया. मगर आखिरी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह चूक गए और गेंद हवा में उछल गई. जहां मुजराबानी ने कोई गलती नहीं की और एक आसान कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. आउट होने से पूर्व वैभव पारी का आगाज करते हुए नौ गेंद में 222.22 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का देखने को मिला.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: मुजाराबानी के शिकार बने अभिषेक, भारत को लगा पहला झटका, वैभव पर टिकी नजर
भारतीय टीम को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है. उन्हें ब्रेसिंग मुजाराबानी ने बर्ल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पहले पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा आठ गेंद में 100 की स्ट्राइक रेट से आठ रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके देखने को मिले. अभिषेक के आउट होने के बाद अब सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर में ही जड़े 2 चौके
जिम्बाब्वे की तरफ से पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा ने डाला. जहां भारतीय बल्लेबाज दो चौके की मदद से कुल नौ रन बटोरने में कामयाब रहे. अभिषेक शर्मा पांच गेंद में आठ और वैभव सूर्यवंशी एक गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: खेल शुरू, वैभव-अभिषेक ने संभाला मोर्चा, विपक्षी गेंदबाजों की खैर नहीं!
खेल शुरू हो चुका है. भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज कर रहे हैं. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर सिकंदर रजा डालने के लिए तैयार हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: टॉस जीतने के बाद सिकंदर रजा का बयान
वहीं टॉस जीतने के बाद विपक्षी टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. विकेट पिछले मुकाबले से अलग नजर आ रही है. हम अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि हरारे में गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है. जिसका हम फायदा उठाना चाहते हैं. बाद में देखेंगे कि बल्लेबाजी के लिए हमारे सामने क्या लक्ष्य सामने आता है. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: पहले बल्लेबाजी करना ही क्यों चाहते थे श्रेयस अय्यर? टॉस के बाद बताई वजह
टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. पिछले मुकाबले की तरह आज की पिच टैकी नहीं लग रही है. उछाल भी समान मिलने की उम्मीद है. टीम में एक बदलाव हुआ है. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 रिचर्ड अंगारावा, 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: अशोक की छुट्टी, यश ठाकुर को मिला डेब्यू का मौका
भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 रवि बिश्नोई, 9 प्रिंस यादव, 10 यश ठाकुर, 11 मयंक यादव.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: यश ठाकुर को मिला डेब्यू का मौका
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है. जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है. अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को प्लेयर इलेवन में मौका मिला है. आज का मुकाबला ठाकुर के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला मुकाबला है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: यश ठाकुर का सपना हुआ पूरा, डेब्यू कैप मिलने की उम्मीद
युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया जा रहा है. 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने विदर्भ के साथ 2024-25 में रणजी ट्रॉफी जीती थी और तब से वे 'ए' टीम स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
Ind vs Zim 2nd T20I Live Score: वैभव सूर्यवंशी से एक और आतिशी पारी की उम्मीद
पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला था. उन्होंने पारी का आगाज करते हुए 19 गेंदों में 50 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली थी. क्रिकेट प्रेमियों को आज भी उनसे वैसे ही बेहतरीन पारी की उम्मीद है. जल्द ही वह एक्शन में नजर आएंगे.
IND vs ZIM Live Score: दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
IND vs ZIM Live Score: 2 रन बनाते ही ईशान बनेंगे 1500 रन बनाने वाले 11वें भारतीय
ईशान किशन T20I में 1500 रन बनाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ दो रन दूर हैं. इसके अलावा 5 से ज्यादा T20I खेलने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों में, रिंकू सिंह (0.822) और तिलक वर्मा (0.763) का प्रति मैच कैच का औसत सबसे ज़्यादा है.