विज्ञापन

MP कांग्रेस PAC बैठक में CM आवास घेराव की रणनीति; BJP ने कहा अंतर्विरोध सामने आया

मध्यप्रदेश कांग्रेस PAC बैठक में वीर भारत न्यास भूमि मामले, किसानों और छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बनी. 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेराव और जुलाई अंत में बड़े आंदोलन का ऐलान. बीजेपी ने ऐसे किया पलटवार.

MP कांग्रेस PAC बैठक में CM आवास घेराव की रणनीति; BJP ने कहा अंतर्विरोध सामने आया
MP कांग्रेस PAC बैठक में बड़ा फैसला, 15 जुलाई को CM हाउस घेराव, बीजेपी का प्रहार

मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, किसानों की समस्याओं और वीर भारत न्यास से जुड़े भूमि प्रकरण को लेकर व्यापक चर्चा हुई. वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में कई अहम राजनीतिक विषयों पर रणनीति बनाई गई. सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस के भीतर हाल के दिनों में चर्चा में रहे 'वीर भारत न्याय' मामले और उससे जुड़े विवाद का मुद्दा भी उठा. वहीं पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाने का फैसला किया है. कांग्रेस कथित भूमि मामले, किसानों की समस्याओं और छात्र मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी. बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा भी सार्वजनिक की. आइए जानते हैं कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीएसी बैठ के बाद क्या जानकारी दी.

बैठक से कई वरिष्ठ नेता रहे दूर

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई. सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता अजय सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए. हालांकि बैठक में मौजूद नेताओं ने संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया.

'वीर भारत न्याय' विवाद पर भी हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक में हाल के दिनों में चर्चा में रहे 'वीर भारत न्याय' मुद्दे को भी उठाया गया. बताया जाता है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के भीतर उठे मतभेदों और सार्वजनिक स्तर पर बनी धारणाओं पर चर्चा की गई. कुछ नेताओं ने इस विषय पर स्पष्ट राजनीतिक रुख अपनाने और भ्रम की स्थिति दूर करने की आवश्यकता जताई. बैठक में यह भी कहा गया कि जिन मुद्दों पर पार्टी का आधिकारिक रुख तय है, उसी लाइन पर आगे आंदोलन किए जाएं.

ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी कांग्रेस

पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है. पार्टी इस पोर्टल की सूचनाओं के आधार पर आगे के अभियान को गति देने की बात कह रही है.

15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास घेराव

बैठक में तय कार्यक्रमों के अनुसार कांग्रेस 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. इसके अलावा 20 से 25 जुलाई के बीच संभावित विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मुद्दे को सदन में भी उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा.

उज्जैन में बड़े आंदोलन की तैयारी

कांग्रेस ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की योजना बनाई है. पार्टी का दावा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे. साथ ही राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के इस्तीफे अथवा अन्य कार्रवाई की मांग करने की रणनीति भी बनाई गई है.

छात्रों और किसानों के मुद्दों पर भी फोकस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक के बाद बताया कि राहुल गांधी के अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत पूरे प्रदेश में छात्रों और अभिभावकों से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही खाद, बीज और बिजली जैसी समस्याओं को लेकर किसानों के समर्थन में आंदोलन और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

राम मंदिर चंदा मामले पर भी बनेगी रणनीति

बैठक में राम मंदिर चंदा और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा हुई. पार्टी ने इस विषय पर प्रदर्शन और जनजागरण कार्यक्रम चलाने की रणनीति तैयार की है.

बीजेपी ने साधा निशाना

कांग्रेस PAC बैठक को लेकर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी. भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा जीतू पटवारी ने अनर्गल आरोप लगाए. जीतू पटवारी के आरोपों की दिग्विजय सिंह ने पोल खोल दी. कांग्रेस पार्टी का अंतर्द्वंद सतह पर आ गया है. कांग्रेस की PAC बैठक में जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह के मामले में आरोप प्रत्यारोप लगाए गए. कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने बैठक से दूरी बना ली. जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी की प्रासंगिकता समाप्त कर दी है. कांग्रेस झूठ फरेब के आधार पर राजनीति कर रही है. कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर आ गई है.

यह भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप बचाने मैदान में उतरे विधायक देवेंद्र यादव, BSP के नोटिस के खिलाफ शुरू किया जनसमर्थन अभियान

यह भी पढ़ें : MP में 15 करोड़ भू-अभिलेख होंगे डिजिटल: जमीन के पुराने रिकॉर्ड अब ऑनलाइन मिलेंगे, भोपाल-सागर में अगला चरण

यह भी पढ़ें : 2.14 रुपये प्रति यूनिट; देश ही नहीं दुनिया की सबसे सस्ती बिजली, MP के नीमच सोलर पार्क से मिलेगी एनर्जी

यह भी पढ़ें : 37 लीटर टैंक में 41 लीटर पेट्रोल; भोपाल के नायरा पेट्रोल पंप पर पुलिस से चोरी, SI ने नापतौल विभाग से की शिकायत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Congress, PAC Meeting, Jitu Patwari, Digvijaya Singh, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com