विज्ञापन

जमीनों के दाम उछलेंगे, 45 मिनट में पहुंचेगा अनाज, ₹1758 करोड़ के भोपाल-विदिशा फोरलेन से क्‍या-क्‍या बदलेगा?

1758 करोड़ में बनने वाले 45 किमी लंबे भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग के लिए टेंडर प्रक्रि‍या की कवायद शुरू हो गई. इससे भोपाल-विदिशा का सफर महज 45 मिनट में पूरा हो जाएगा. इसका फायदा रायसेन जिले को मिलेगा. हाईवे से जमीनों के दाम बढ़ेंगे. किसानों और कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा.

जमीनों के दाम उछलेंगे, 45 मिनट में पहुंचेगा अनाज, ₹1758 करोड़ के भोपाल-विदिशा फोरलेन से क्‍या-क्‍या बदलेगा?
bhopal vidisha four lane road project budget route real estate farmer impact.
  • भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग 1758 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा.
  • भोपाल से विदिशा तक की दूरी 45 मिनट में पूरी होगी, रायसेन को भी फायदा मिलेगा.
  • सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के किसानों, कारोबारियों और रियल एस्टेट सेक्टर की बांछें खिल गई हैं.

भोपाल-विदिशा करीब 45 किलोमीटर लंबी यह सड़क अब फोरलेन बनने जा रहा है. मध्‍य पद्रेश सरकार ने इसके प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है. 1758 करोड़ में बनने वाले विदिशा-भोपाल फोरलेन मार्ग अभी साढ़े सात मीटर चौड़ा है, जो फोरलेन बनने के बाद 30 मीटर यानी करीब 98.4 फीट चौड़ा हो जाएगा. सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के किसानों, कारोबारियों और रियल एस्टेट सेक्टर की बांछें खिल गई हैं. इस फोरलेन सड़क से भोपाल से विदिशा की दूरी महज 45 से 60 मिनट में पूरी हो सकेगी. अब जल्‍द ही इसके लिए टेंडर प्रकिया शुरू होने वाली है. 

भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग के बारे में जानिए 

  • भोपाल-विदिशा मार्ग दूरी करीब 45 किलोमीटर 
  • भोपाल, रायसेन और विदिशा के बीच का सफर करेगा आसान 
  • 1758 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार होगा 
  • 30 मीटर यानी करीब 98.4 फीट चौड़ा होगा फोरलेन 
  • सूखी सेवनिया, बेरखेड़ी और सलामतपुर में 3 बायपास बनेंगे 
  • भोपाल से विदिशा तक की दूरी 45 मिनट में पूरी होगी 

भोपाल से रायपुर 7 घंटे में...जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, मंडला तक 6 लेन का एक्सप्रेसवे देगा हाईस्पीड कनेक्टिविटी 

किसानों को फायदा, सफर आसान और रोजगार के अवसर 

भोपाल-विदिशा मार्ग के फोरलेन बनने से एक तरफ लोगों का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा. समय की बचत होगी और ब्लैक स्पॉट व आवासीय क्षेत्र से अलग होने से जाम का झंझट भी खत्‍म हो जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ विदिशा प्रदेश का बड़ा कृषि और शरबती गेहूं का मंडी हब है. फोरलेन का काम पूरा होने के बाद इसका किसानों को भी बड़ा फायदा होगा. रायसेन और विदिशा के किसानों के लिए इस मार्ग से भोपाल की बड़ी मंडियों और लॉजिस्टिक्स हब्स तक अपनी उपज पहुंचाना सस्‍ता हो जाएगा. हाईवे किनारे की जमीनों के दाम बढ़ेंगे. फोरलेन बनने से कोल्ड स्टोरेज और नए आवासीय प्रोजेक्ट्स का रास्ता साफ होगा. स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. 

बवाना-सोनीपत से नजफगढ़- बहादुरगढ़ तक... दिल्ली रिंग रोड एक्सटेंशन से यूपी, हरियाणा को रफ्तार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे से लिंक

पयर्टन को भी मिलेगा बढ़ावा? 

भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग से शहर और उसके आसपास के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. भोपाल आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यूनेस्को विश्व धरोहर सांची स्तूप, उदयगिरी गुफाएं, बीजामंडल और हेलियोडोरस पिलर तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal Vidisha Highway, Bhopal Vidisha Highway Sinks, Mp Development  Project, MP Development, Bhopal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com