विज्ञापन
20 days ago

LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम आज कर्नाटक के मैसूर के दौरे पर भी रहेंगे. दोनों राज्यों को बड़ी सौगातें मिलने वाली हैं. वहीं मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुजरात में बारिश का अलर्ट देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं. जबकि असम में भी बाढ़ के चलते राहतकार्य जारी हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे यहां चार धाम तीर्थ यात्रा प्रभावित हो रही है. 

Live Update 

आज 166 एयरपोर्ट हैं

बीते 12 वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है. 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे, आज ये संख्या 166 है. एक समय था, जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी, NDA सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से आ-जा रहे हैं.

पीएम मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम एयरपोर्ट बनते थे

पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए कहा कि 'पहले एक ही परिवार के नाम एयरपोर्ट बनते थे, हमने इस परंपरा को बदला है. यह एयरपोर्ट आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए लॉन्च पैड है.'

आंध्र प्रदेश के लिए यह बहुत अहम है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए कहा 'आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए, यह बहुत अहम है. मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर एक शुभ मास में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है. आज यहां करीब 18000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभांरभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. एयरपोर्ट के साथ-साथ यह परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़े हैं। इनमें ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं भी हैं. यह विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.'

अमित शाह ने किया अजीत डोभाल का सम्मान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनएसए अजीत डोभाल का सम्मान किया. उन्हें महाराष्ट्र में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 प्रदान किया. महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया. 

चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तमिलनाडु के दौरे पर हैं, जहां चेन्नई एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी मामल्लापुरम में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे.

आंध्र प्रदेश में नए हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए  भोगापुरम में अल्लूरी सिताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है. इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे. यह हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है. क्योंकि अब राज्यों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. 

भोगापुरम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया.इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे. पीएम मोदी आज हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.

प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. 17 जून को कोटा से छात्रों की गूंज अभियान का पहले चरण कि शुरुआत करने के बाद दूसरा चरण 17 जुलाई को देहरादून में हुआ. इसके बाद तीसरा चरण प्रयागराज में 8 अगस्त को होना तय हो गया है. जबकि 9 अगस्त को दिल्ली में विशाल छात्र रैली के साथ इस चरण का समापन होना था. 'छात्र संवाद' 8 अगस्त को प्रयागराज सिविल लाइन्स स्थित केपी ग्राउंड में होना सुनिश्चित हो गया है. कार्यक्रम में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालयों के माहौल और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा. बताया कि राहुल के छात्र संवाद में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी सहित अन्य जिलों के छात्र शामिल होंगे.

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें कम

1 अगस्त के दिन कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें कम हो गई हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है. इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. (इनपुट-ANI)

तमिलाडु के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलाडु के दौरे पर रहेंगे, यहां वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी अपने आवास से तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुके हैं. 

कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 1 अगस्त को कर्नाटक के दौरे पर भी रहेंगे. वह मैसूर जिले में दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद कल्चरल यूथ सेंटर का लोकार्पण करेंगे. 81,000 वर्ग फीट में फैला यह केंद्र युवाओं के लिए अहम रहेगा. जिसमें शिक्षा, योग, ध्यान और कई अन्य सुविधाएं रहेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi Andhra Pradesh, LPG Gas Rate, Today Rain Alert, 1 August New Rules, Monsoon News 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com