MPPSC Mains 2025 Exam Schedule: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के शेड्यूल (MPPSC Mains 2025) में एक बड़ा बदलाव किया है. आयोग ने एक दिन पहले जारी किए शेड्यूल को संशोधित कर नया टाइम टेबल जारी किया है. इस शेड्यूल के अनुसार, अब राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी. पहले यह परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक तय हुई थी. परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का फैसला संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा से तारीखों के टकराव के बाद लिया गया है.
यहां जानिए एमपीपीएससी मेंस एग्जाम कब?
- 8 अगस्त 2026 (शनिवार) - सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र
- 9 अगस्त 2026 (रविवार) - सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र
- 10 अगस्त 2026 (सोमवार)- सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र
- 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) - सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र
- 12 अगस्त 2026 (बुधवार) - सामान्य हिंदी
- 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) - हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन
इस वजह से बदली एमपीपीएससी मेंस परीक्षा की तिथि
संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा ((UPSC Mains Exam 2025) से तारीखों के टकराव के कारण राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के शेड्यूल में अचानक बदलाव किया गया. 19 जून को आयोग ने जो मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था, उसके मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 17 अगस्त से 22 अगस्त तक तय हुई थी. जिस पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई कि परीक्षा के अंतिम दो पेपर यूपीएससी मुख्य परीक्षा से टकरा रहे हैं.
बता दें कि यूपीएससी की मुख्य परीक्षा 21 अगस्त से शुरू हो रही है. वहीं एमपीपीएससी के दो पेपर 21 और 22 अगस्त 2026 को आयोजित किए गए थे, जिसके कारण दोनों परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी.
ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: एग्जाम से पहले छात्रों के लिए जानना है जरूरी, क्या करें क्या नहीं...
ये भी पढ़ें: नागपुर के छात्र को कैसे मिला अबू धाबी सेंटर? NTA ने दी सफाई, परीक्षा से पहले बदला गया केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं