छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से पुलिस ने एक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पंजाब तरनतारन जिले का रहना वाला है. आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जिसके पास से संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है.
जानकारी के अनुसार, तरनतारन (पंजाब) के पट्टी का रहने वाला सेवक सिंह जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) के अकलतरा में रहकर पाकिस्तान की ISI के लिए काम कर रहा था. वह यहां रहकर अहम जानकारी और लोकेशन भेज रहा था. आरोपी मैक्सिको के कई नबंर से आईएसआई के संपर्क में था.
मिले अहम सुराग, टारगेट किलिंग की थी योजना
उसके पास से वॉट्सऐप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्ड, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सामग्री जैसे अहम सुराग मिले हैं. आरोपी पाकिस्तान से मिले हथियार से टारगेट किलिंग योजना पर काम कर रहा था.
एसपी ने क्या बताया
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि सेवक सिंह मिनीमाता चौक के पास किराए के मकान में रह रहा था और इलाके में रहने वाले किरायेदारों के सत्यापन के दौरान वह संदेह के घेरे में आ गया. यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह छत्तीसगढ़ के इस शहर में क्या कर रहा था. उन्होंने बताया कि अकलतारा पुलिस थाने में सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने दावा किया कि सिंह के मोबाइल फोन की जांच में , जिनसे पता चलता है कि उसने ऐसे लोगों से बातचीत की थी जिनके आईएसआई नेटवर्क से जुड़े होने का शक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं