बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस नई टीम में एक बड़ा ऐलान यह हुआ है कि अब बीजेपी आईटी सेल की जिम्मेदारी अमित मालवीय से लेकर दीपक महस्के को दी गई है. अब इस बड़े परिवर्तन पर अमित मालवीय का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट के जरिए नितिन नवीन की नई टीम को बधाई दी है.
अमित मालवीय ने लिखा कि बीजेपी टीम के सभी नए सदस्यों को बधाई. ये सभी नियुक्तियां उस समय हुई हैं जब पार्टी नई ऊंचाइयों को छूना है, पार्टी संदेश को पूरे देश तक लेकर जाना है. मैं खास तौर पर दीप महस्के जी को बधाई देता हूं जब बीजेपी आईटी सेल की जिम्मेदारी संभालेंगे. मैं उनके साथ प्रीति गांधी जी, शिवानन्द द्विवेदी जी, अशोक भट्ट जी और अरुण यादव जी को भी शुभकामनाएं देता हूं.
उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक दशक में इन सभी के साथ मैंने काफी करीब से काम किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि इनके नेतृत्व में बीजेपी डिजिटल कम्युनिकेशन की नई ऊंचाइयों को जरूर छुएगी. इसके बाद अमित मालवीय ने अपने समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि इस उतार-चढ़ाव वाले सफर में ये सभी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे.
Congratulations to all the newly appointed office bearers of the BJP. Their appointments come at a crucial juncture as the party prepares to scale newer heights and take its message and organisation to every corner of the country.
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 17, 2026
I wish to particularly congratulate Shri Deepak…
कौन हैं दीपक महस्के?
दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े बीजेपी नेता रहे हैं. वे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. हाल के सालों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था.
नितिन नवीन की टीम में और किसे मिली है जगह?
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कई पुराने और प्रभावशाली चेहरों की वापसी हुई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के रणनीतिकार रहे राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. कुल 13 उपाध्यक्षों की टीम में 6 महिलाओं को जगह मिली है. इससे महिला प्रतिनिधित्व लगभग 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- नितिन नवीन की टीम से भाजपा ने साधे कई समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं