विज्ञापन

युवक ने जलती चिता पर लेटकर की आत्महत्या! रात 3 बजे घर से हुआ गायब, सुबह श्मशान में मिली लाश

जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक का आधा जला हुआ शव श्मशान घाट की जलती चिता पर मिला. रात 3 बजे घर से निकला युवक सुबह मृत अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

युवक ने जलती चिता पर लेटकर की आत्महत्या! रात 3 बजे घर से हुआ गायब, सुबह श्मशान में मिली लाश
AI

Suicide on Pyre Case in MP: एमपी के जबलपुर जिले के खितौला थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. हिरन नदी किनारे स्थित श्मशान घाट में एक युवक का आधा जला शव चिता पर मिलने से सनसनी फैल गई. रात में घर से अचानक गायब हुए युवक की तलाश सुबह श्मशान घाट तक पहुंची और वहां जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी को झकझोर दिया.

दरअसल, यह घटना ग्राम खितौला की है, जहां हिरन नदी किनारे बने श्मशान घाट में एक युवक का शव चिता पर पड़ा मिला. बताया गया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे गांव में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार हुआ था. अंतिम संस्कार के बाद परिजन जलती चिता को वहीं छोड़कर घर लौट गए थे.

रात 3 बजे घर से अचानक निकला युवक

इसी रात खितौला निवासी 27 वर्षीय सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल करीब 3 बजे अपने घर से अचानक बाहर निकल गया. परिजनों को उसकी भनक तक नहीं लगी. जब सुबह तक वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग घबरा गए. सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने खितौला थाने में शुभम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के बाद परिजन और गांव के लोग युवक की तलाश में जुट गए और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की गई.

चिता की राख बटोरने पहुंचे लोगों ने देखा शव

तलाश के दौरान सुबह करीब 7 बजे कुछ ग्रामीण श्मशान घाट पहुंचे, जहां वे चिता की राख एकत्र करने लगे. तभी उन्होंने चिता पर एक युवक का आधा जला शव पड़ा देखा. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को चिता से अलग कर कब्जे में लिया और जांच शुरू की. मृतक की पहचान सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल के रूप में की गई.

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. परिजनों के अनुसार शुभम कोल पास की एक दुकान में समोसे बनाने का काम करता था और उसकी जिंदगी सामान्य चल रही थी. उसके भाई ने बताया कि वह पहले भी एक-दो बार घर से बाहर गया था, लेकिन देर रात इस तरह निकलना पहली बार हुआ, जिससे परिवार भी हैरान है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलती चिता पर गिरने की स्थिति में व्यक्ति चीखता‑चिल्लाता है या बचने की कोशिश करता है, लेकिन इस मामले में ऐसे कोई संकेत सामने नहीं आए. इसी वजह से मामला और भी रहस्यमय नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें-

मौत का Live Video: चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास, पैर स्लिप हुआ, चंद सेकंड में चली गई युवक की जान 

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर मारा... बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Shocking News, MP Suicide Case, Crematorium Death Incident, Madhya Pradesh Breaking News, Jabalpur Crime News, Youth Suicide MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com