विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर मारा... बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार

खुशबू के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के लिए टॉर्चर करने लगे थे. आरोप है कि 19 मार्च को विवाद बढ़ा और ससुराल वालों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुशबू पर छिड़क दिया और आग लगा दी.

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर मारा... बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
  • बिहार में एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की, फिर अस्‍पताल में जहर का इंजेक्‍शन देकर मारने का आरोप है.
  • वैशाली के पिरापुर गांव की इस घटना में आरोपियों ने बिना बताए अंतिम संस्‍कार की भी कोशिश की.
  • पुलिस ने जलती चिता से अधजले शव को बाहर निकाला. साथ ही ससुर को पुलिस ने दबोच लिया.

बिहार के वैशाली से मानवता को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दहेज के दानवों ने एक 20 साल की विवाहिता को सिर्फ प्रताड़ित नहीं किया बल्कि उसे मारने के लिए रूह कंपा देने वाली साजिश रची. लालगंज के पिरापुर में खुशबू नाम की महिला को पहले पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई. हालांकि जब वह इससे बच गई तो आरोप है कि अस्पताल में जहर का इंजेक्शन देकर उसकी जान ले ली गई. इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए पुलिस के आने से पहले शव को जलाया भी जा रहा था. 

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में सामने आई इस वारदात ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. पुलिस के मुताबिक, मृतका 20 वर्षीय खुशबू कुमारी है, जिसकी शादी दो साल पहले रवि कुमार राय से हुई थी. 

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश के स्वागत के लिए हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने एयरपोर्ट में जाने से रोका तो भिड़े BJP विधायक

शादी के बाद से ही दहेज के लिए किया जा रहा था टॉर्चर

खुशबू के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के लिए टॉर्चर करने लगे थे. आरोप है कि 19 मार्च को विवाद बढ़ा और ससुराल वालों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर खुशबू पर छिड़क दिया और आग लगा दी. इस दौरान खुशबू बुरी तरह से झुलस गई. उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि जब इलाज का खर्च बढ़ा तो दरिंदगी चरम पर पहुंच गई. खुशबू के मायके वालों का दावा है कि उसे अस्‍पताल में ही जहर का इंजेक्‍शन देकर मौत की नींद सुला दिया गया. 

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में आग का तांडव: झोपड़ी में सो रहे थे मासूम जुड़वां भाई, 1 की जिंदा जलकर मौत, दूसरा किस्मत से बचा

बिना बताए अंतिम संस्‍कार, चिता से निकाला अधजला शव

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि आरोपियों ने बिना किसी को बताए खुशबू का अंतिम संस्‍कार करने की भी कोशिश की. पुलिस जब गंडक नदी घाट पर पहुंची तो चिता जल रही थी. हालांकि पुलिस ने आनन-फानन में जलती चिता से अधजले शव को बाहर निकाला. मौके पर पुलिस को देखकर पति और अन्य आरोपी फरार हो गए. हालांकि ससुर को पुलिस ने दबोच लिया है और एफएसएल की टीम अब इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है, जिससे इस मामले को सुलझाया जा सके.  

लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पुलिस को बिना सूचना दिए शव को जबरन जलाया गया है. हमने ससुर को गिर फ्तार कर लिया है. एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Vaishali Dowry Death, Burned For Dowry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com