विज्ञापन

MP: कवर्ड में छिपा था 30 का इनामी, गैंगस्टर अन्ना की हत्या के बाद से था फरार; कमरे में मिला हथियारों का जखीरा

जबलपुर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश शेख आदिल भूलन बस्ती में एक कमरे में छिपा है. पुलिस जब दबिश देने पहुंची तो आरोपी कमरे के कवर्ड में घुसकर छिप गया था.

MP: कवर्ड में छिपा था 30 का इनामी, गैंगस्टर अन्ना की हत्या के बाद से था फरार; कमरे में मिला हथियारों का जखीरा
आरोपी शेख आदिल के पास से बरामद हथियार और कवर्ड से निकलता हुआ.
NDTV
  • जबलपुर में कवर्ड से निकला 30 हजार का इनामी, अन्ना हत्या का आरोपी शेख आदिल गिरफ्तार.
  • कमरे से पिस्टल, रिवॉल्वर, कट्टे, 50 कारतूस, 23 मोबाइल और पासपोर्ट बरामद.
  • सिम बदलकर अपने लोगों से करता संपर्क, विदेश भागने की थी तैयारी.

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की क्राइम ब्रांच जब दबिश देने पहुंची गैंगस्टर की हत्या में फरार आरोपी कमरे के कवर्ड में छिप गया. पुलिस ने आरोपी को कवर्ड से निकाला और गिरफ्तार किया. उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए. आरोपी सिम बदलकर-बदलकर अपने लोगों से बात करता था और संपर्क में रहता.

पुलिस के अनुसार, 30 हजार रुपये का इनामी बदमाश शेख आदिल दिसंबर 2023 में गैंगस्टर अनिराज नायडू उर्फ अन्ना की हत्या के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी और मुखबिरों उसके बारे में पता लगा रही थी. पुलिस को पता चला कि करीब एक महीने से आदिल भूलन बस्ती के एक कमरे में छिपकर रह रहा था.

पुलिस जब दबिश देने पहुंची तो शेख आदिल कमरे के कवर्ड में छिप गया था., जो काफी छोटा था. उसे वहां से निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को मिले ये हथियार

कमरे में तलाशी ली तो उसके पास से लोडेड पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. इनमें दो देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और तीन कट्टे शामिल है. साथ ही दो एयर गन, तलवार, बका, चाकू, 50 कारतूस, 68 खोखे और नौ खाली मैगजीन शामिल हैं. साथ ही पासपोर्ट और अलग-अलग कंपनियों के 23 मोबाइल जब्त किए गए.

पुलिस के अनुसार, मोबाइल और सिम बदलकर साथियों के संपर्क में रहता था. वह विदेश भागने की भी तैयारी कर रहा था.

पहले से कई मामले दर्ज, नेटवर्क का पता कर रही पुलिस

आरोपी ने पूछताछ में अनिराज नायडू की हत्या में शामिल होने की बात बताई. इसके अलावा उस पर रतन यादव पर गोली चलाने वाले शूटरों को हथियार और कारतूस देने का भी आरोप है. आदिल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अब अन्य वारदातों और उसके नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- 'रामायण से महाभारत तक पुरुषों की मौत का कारण महिलाएं', BJP विधायक के बयान के बाद मंच पर ही भिड़ीं महिला विधायक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Police, Jabalpur News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com