देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार है. केंद्र शासित प्रदेशों में तो ऑटोमैटिकली 8th Pay Commission लागू हो जाएगा, लेकिन कुछ अन्य राज्यों में भी इसका इंतजार है. असम सरकार ने तो ये भी दावा किया है कि 8वां वेतन आयोग लागू करने वाली पहली राज्य सरकार, असम की होगी. फिलहाल पूर्वोत्तर के ही एक राज्य में कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत पर बड़ी खबर आई है. दरअसल, सिक्किम सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
बताया गया है कि सिक्किम सरकार के पास लगभग 50,000 कर्मचारी और पेंशनर्स हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलगा. सर्कुलर के मुताबिक, DA-DR में ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2027 से लागू होगी.
किन कर्मचारियों के लिए कितना बढ़ गया महंगाई भत्ता?
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की सरकार ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि राज्य के उन कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए, जो पुराने बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पा रहे हैं, DA को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है. पुराने पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत को भी इसी तरह बढ़ा दिया गया है.
वहीं, दूसरी ओर संशोधित बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के लिए, DA-DR को उसी तारीख से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है.
इसे ऐसे समझें कि छठे केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पुराने पे बैंड और ग्रेड पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पा रहे ऑल इंडिया सर्विस (AIS) अधिकारियों के लिए, DA को 1 जनवरी से 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है.
जबकि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित बेसिक पे स्ट्रक्चर के तहत वेतन पाने वाले AIS अधिकारियों के लिए, DA को उसी तारीख से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है.
इन कर्मचारियों को भी फायदा
वित्त विभाग के सर्कुलर के अनुसार, संशोधित DA दरें कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों और वर्क-चार्ज्ड एस्टेब्लिशमेंट के उन कर्मचारियों पर भी लागू होंगी जो राज्य सरकार के रेगुलर स्केल में संशोधित वेतन पा रहे हैं.
सर्कुलर में कहा गया है कि 50 पैसे या उससे ज़्यादा के फ्रैक्शन वाली रकम को अगले पूरे रुपये में बदल दिया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के फ्रैक्शन को छोड़ दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें | 8th Pay Commission: अक्टूबर में इन शहरों में 8वें वेतन आयोग की बड़ी मीटिंग, सैलरी-पेंशन पर होगी सीधी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं