विज्ञापन

इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, सुबह जमा किए थे पैसे, मौके का फायदा उठाकर भागे 70 मरीज

इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में 1 मरीज ने आत्महत्या कर ली, इस घटना से हड़कंप मच गया, जिसका फायदा उठाकर करीब 70 से ज्यादा मरीज नशा मुक्ति केंद्र से फरार हो गए. इस घटना ने नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा पर सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं.

इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, सुबह जमा किए थे पैसे, मौके का फायदा उठाकर भागे 70 मरीज
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से भागे 70 मरीज (फोटो:NDTV)
  • इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक ने वॉशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • युवक ने सुबह सेंटर की फीस जमा की थी और एक महीने से केंद्र में इलाजाधीन था, पर दोपहर में उसने सुसाइड किया।
  • आत्महत्या की घटना के बाद सेंटर में हड़कंप मचा और 70 से अधिक मरीज ऊंची बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए।
इंदौर:

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में आने वाले एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने आत्महत्या कर ली. सचिन लोधी नाम के युवक ने केंद्र के वॉशरूम में सुसाइड कर लिया. इस घटना से सेंटर में हड़कंप मच गया. जिससे मौका पाकर 70 से ज्यादा मरीज सेंटर से फरार हो गए. घटना ने नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि युवक ने सुबह ही रिहेब सेंटर की फीस जमा की थी, लेकिन दोपहर में ही उसने सुसाइड कर लिया, वह काफी देर तक जब वॉशरूम से बाहर नहीं निकला तो गार्ड ने गेट तोड़ा और अंदर जो देखा उससे सब के होश उड़ गए. 

1 महीने से इंदौर के सेंटर में था सचिन लोधी

दरअसल, सचिन लोधी सुबह नहाने का कहकर वॉशरूम में गया था, काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा तोड़ा. अंदर सचिन फंदे पर लटका मिला. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के जीजा केशव लोधी ने आरोप लगाया कि सचिन को करीब एक महीने तीन दिन पहले इस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. परिजनों के मुताबिक घटना की सुबह ही उन्होंने केंद्र में पैसे और डिपॉजिट जमा किए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद सचिन की आत्महत्या की खबर मिल गई. परिजनों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. 

70 मरीज हो गए फरार

घटना के बाद जब सेंटर के कर्मचारी सचिन को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी केंद्र में इलाज करा रहे 70 मरीजों ने मौके का फायदा उठाया और वहां से फरार हो गए.  ज्यादा मरीज केंद्र की ऊंची बाउंड्रीवॉल कूदकर मुख्य सड़क की ओर भाग निकले. सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ कथित वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बड़ी संख्या में युवक केंद्र की दीवारों से नीचे कूद रहे हैं और सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं. अचानक इतनी बड़ी संख्या में युवकों को भागते देख आस-पास के राहगीर और स्थानीय लोग भी सख्ते में आ गए.

ये वीडियो भी देखिए. 

घटना के बाद रावजी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मरीज का मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी के मुताबिक जब सेंटर के कर्मचारी सचिन को अस्पताल लेकर जा रहे थे, उसी दौरान 70 से अधिक मरीज मुख्य गेट का ताला खोलकर और बाउंड्रीवॉल फांदकर फरार हो गए. पुलिस अब सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फरार मरीजों की तलाश के साथ उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ेंः नेपाल की जेल से सुरंग खोदकर 6 कैदी फरार, आधी रात कैसे पुलिस को दिया चकमा? यूपी-बिहार बॉर्डर पर ड्रोन से निगरानी

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore News, Indore News Crime, Indore Police, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com