विज्ञापन

सोसायटी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने तेज गाड़ी चलाने से रोका तो कुचल डाला, इंदौर की घटना, मौके पर ही मौत

इंदौर में एक एसयूवी चालक ने सोसायटी गार्ड और उसकी पत्‍नी को कुचल दिया. घटना में गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्‍नी घायल है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

सोसायटी गेट पर सिक्योरिटी गार्ड ने तेज गाड़ी चलाने से रोका तो कुचल डाला, इंदौर की घटना, मौके पर ही मौत
indore crime news suv driver crushes security guard to death .

मध्‍य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां एक हाउसिंग सोसायटी में मामलू बात पर एसयूवी चालक ने गुस्से में आकर सुरक्षा गार्ड को कुचलकर मार डाला. गार्ड की गलती सिर्फ यह थी कि उसने कार चालक को गेट पर रोकर पूछताछ कर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से मना किया था. इसी बात पर हुए विवाद पर एसयूवी चालक आपा खो बैठा और गार्ड पर गाड़ी चढ़ा दी. पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

इंदौर डीएसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि जिले के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में धर्मेंद्र मालवीय सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे. 26 अगस्‍त बुधवार की रात मुख्‍य गेट पर धर्मेंद्र तैनात थे, वे अपने परिवार के साथ वहां बैठे थे. इस दौरान राजा कुमावत नाम का व्यक्ति किसी महिला के साथ तेज रफ्तार में एसयूवी लेकर वहां पहुंचा.

विवाद के बाद गया, फ‍िर आकर चढ़ा दी गाड़ी 

पुलिस के अनुसार, सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र मालवीय ने एसयूवी चालक कुमावत को रोका और उससे पूछताछ की. साथ ही कॉलोनी में तेज गाड़ी चलाने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई. कुछ देर बात आरोपी कुमावत गुस्से में वहां से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर वापस लौटा और रफ्तार एसयूवी से सुरक्षा गार्ड व उसकी पत्नी ज्योति को कुचल दिया. इस घटना में सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र मालवीय और उसकी पत्‍नी ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.  

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश  

डीएसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि इस वारदात में सुरक्षा गार्ड मालवीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गईं. डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुमावत और एसयूवी में उसके साथ मौजूद महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी और उसकी साथी महिला फरार है, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है. 

श्रवण सूर्यवंशी कस्टोडियल डेथ: SC के आदेश पर CBI ने दर्ज की हत्या की FIR, परिजनों को 25 लाख का अंतरिम मुआवजा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
  Mp News, Mp Crime, Indore Crime Branch, Indore Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com