- भोपाल 2 करोड़ के लालच में एक नाबालिग की हत्या कर दी गई.
- आरोपी उसका प्राइवेट पार्ट खाड़ी देश में बेचना चाहते थे, ग्राहक नहीं मिलने पर उसे छोटे तालाब में फेंक दिया.
- पुलिस ने तालाब में काफी तलाश की, लेकिन प्राइवेट पार्ट नहीं मिला. इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद में रहने वाले 17 साल के मृतक रेहान का प्राइवेट पार्ट आखिरकार नहीं मिला. पुलिस ने आरोपियों के साथ घटनास्थल पर कई बार सर्चिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली. आशंका जताई जा रही थी कि हत्यारों ने जिस जगह रेहान का प्राइवेट पार्ट काटकर फेंका था, वहां पानी का बहाव और बड़ी संख्या में मछलियों हैं. ऐसे में प्राइवेट पार्ट का मिलना मुश्किल है, क्योंकि वह मछलियों का निवाला भी बन सकता है. गहन तलाश के बाद अब पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है.
लापता होने के 4 दिन बाद मिला था शव
दरअसल, 17 साल का रेहान मोती मस्जिद और इकबाल मैदान के आसपास पेन-कॉपी बेचकर अपना परिवार चलाता था. 6 अगस्त 2026 को वह अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने तलैया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. 4 दिन बाद 10 अगस्त को पुलिस को छोटे तालाब के धोबी घाट के पास एक शव मिला, जो किसी बच्चे का लग रहा था. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान भी करना मुश्किल था.
टैटू से मां ने की बेटे की शव की पहचान

bhopal rehan murder case Zoheb Khan, 20 and Aamir Qureshi, 18 and detained three minors
खुलासे से पुलिस भी रह गई दंग
भोपाल की श्यामला हिल्स और तलैया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शक के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया. पूछताछ में एक ऐसे प्लान का खुलासा हुआ, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जोहेब खान (20), जो खुद को BBA स्टूडेंट और डॉक्टर बताता था, आमिर कुरैशी (18) को गिरफ्तार किया. इनके साथ 3 नाबालिग भी पकड़ा गया.
2 करोड़ के लालच में रची खौफनाक साजिश
उसने अपने अन्य साथियों को भरोसा दिलाया कि किसी नाबालिग का प्राइवेट पार्ट बचकर हम सब करोड़पति बन जाएंगे. पुलिस द्वारा खंगाली गई आरोपियों की गूगल हिस्ट्री में अंग निकालने के तरीके सर्च किए गए हैं.
हत्या कर प्राइवेट पार्ट काटा, ग्राहक नहीं मिला तो तालाब में फेंका
पुलिस के अनुसार, अपने प्लान को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पहले एक और लड़के को 100 रुपये देकर लड़ाई होने का बहाना बनाकर बुलाया था. सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तहर उनके चंगुल से बचकर भाग गया. इसके 3 दिन बाद आरोपियों ने रेहान को उसी तरह 100 रुपये का लालच देकर बुलाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया. शव को छोटे तालाब में फेंकने के बाद वे प्राइवेट पार्ट को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढते रहे. लेकिन, कोई खरीदार नहीं मिलने पर उन्होंने उसे भी तालाब में फेंक दिया.
3 करोड़ कोई लेने को तैयार नहीं: ऑटो चालक और PWD इंजीनियर के इनकार के बाद अब SIT कर रही जांच
12 हजार के लेन-देने का लिंक तलाश रही पुलिस
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे के बाद पुलिस और SDRF ने छोटे तालाब को तीन बार खंगाला. टीम को मौके से एक पॉलीथिन मिली, लेकिन प्राइवेट पार्ट नहीं मिल सका. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस की जांच में आरोपी जोहेब खान के अकाउंट में करीब 12 हजार का लेन-देन मिला है. अब पुलिस इस लेने का लिंक खंगाल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं