विज्ञापन

इंदौर में 'राजा रघुवंशी' जैसा कांड, प्रेमी संग रह रही पत्नी ने कराई पति की हत्या, टॉमी से किए ताबड़तोड़ वार

इंदौर के बड़गोंदा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी. दोनों ने शव को नीम के पेड़ के नीचे फेंककर हादसा दर्शाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया.  

इंदौर में 'राजा रघुवंशी' जैसा कांड, प्रेमी संग रह रही पत्नी ने कराई पति की हत्या, टॉमी से किए ताबड़तोड़ वार
indore crime news: पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया.

मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शहर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंधों के चलते एक और पति की बलि चढ़ा दी गई. पत्नी एक साल से प्रेमी के साथ रह रही थी, पति उसे वापस लाना चाहता था, इसी के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया गया. 

रिश्ता बचाने पहुंचे पति पर हुआ जानलेवा हमला

पुलिस के मुताबिक, 46 वर्षीय राजीव बामनिया (राजू) की पत्नी पिछले करीब एक साल से अपने प्रेमी संतोष चौहान के साथ रह रही थी. 16 जुलाई को राजीव अपनी पत्नी को समझा-बुझाकर वापस घर लाने के लिए पहुंचे थे. वहां बातचीत के दौरान पति-पत्नी और प्रेमी में बहस शुरू हो गई. गुस्साए प्रेमी संतोष ने लोहे की टॉमी (सर‍िया) उठाकर राजीव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे राजीव की मौके पर ही मौत हो गई.

नीम के पेड़ के नीचे ले जाकर फेंका शव

पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने इसे एक सामान्य हादसे देने की नाकाम कोशिश की. वारदात के अगले दोनों ने शराब का सेवन किया और राजू के शव को फार्म हाउस के समीप ही मौजूद एक नीम के पेड़ के नीचे ले जाकर फेंक दिया. बाद में बच्चों ने राजू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा, तो तुरंत लोगों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची. 

IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कौन? जो RTO दलालों पर गरजे, कलेक्‍टर की कड़क चेतावनी से कांपने लगे 'मिडिल मैन'

पुलिस जांच में खुला साजिश का राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार

शुरुआत में यह मामला सामान्य संदिग्ध मौत का लग रहा था. लेकिन जब पुलिस ने गहराई से पड़ताल की, तो साजिश की परतें खुलती चली गईं. हत्या में पत्नी की सीधी भूमिका सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी संतोष दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. 

'सोनम रघुवंशी के पापा कर रहे थे उसकी मदद', राजा के परिवार को अब जगी न्‍याय की उम्‍मीद

अवैध संबंध में बाधा बन रहा था राजू 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजू की पत्नी आशापुरा क्षेत्र के पास स्थित निसर्ग परिसर में एक निर्माणाधीन फार्म हाउस पर मजदूरी का काम करती थी. वहीं, संतोष भी काम करता था. इस दौरान दोनों के बीच  प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे. करीब एक साल से दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन पत‍ि राजू उसके संबंधों के बीच में आने लगा था. इसी के चलते दोनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. 

न्यूक्लियर फैमिली से बढ़ रहा डिप्रेशन, सोनम की जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore Crime News, Indore Crime News Today, MP Crime News, Wife Kill Husband, Love Affair After Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com