विज्ञापन

IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कौन? जो RTO दलालों पर गरजे, कलेक्‍टर की कड़क चेतावनी कांपने लगे 'मिडिल मैन'

Rewa collector Narendra kumar suryavanshi:: रीवा आरटीओ में दलालों पर गरजने वाले आईएएस नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी 2012 बैच के अफसर हैं. औचक निरीक्षण के दौरान कड़क चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे."

IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कौन? जो RTO दलालों पर गरजे, कलेक्‍टर की कड़क चेतावनी कांपने लगे 'मिडिल मैन'
Rewa Collector: IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का द‍िखा दबंग अंदाज.

IAS Narendra kumar suryavanshi: रीवा के आरटीओ (RTO) कार्यालय में अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे आरटीओ परिसर में मौजूद दलालों पर गरज रहे हैं. कलेक्टर IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने सख्त लहजे में मिडिल मैन यानी दलालों से कहा- "कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी." आईएएस अफसर के इस कड़क अंदाज की हर तरफ चर्चा हो रही है. सबसे पहले द‍ेखिए वीडियो...

कौन हैं IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी?

  • नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं.
  • वे राज्य सिविल सेवा (SCS) से पदोन्नत होकर आईएएस में शामिल हुए हैं. 
  • वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं और उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया है.
  • रीवा कलेक्टर बनने से पहले वे रतलाम और निवाड़ी जिलों में भी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा अन्‍य जिलों में डिप्टी कलेक्टर समेत अन्‍य पद पर भी रह चुके हैं. 
  • IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अपनी सख्‍त छव‍ि को लेकर जाने जाते हैं, जो एक बार फिर सामने आई है. 

अवैध वसूली और अभद्रता की शिकायत पर लिया एक्शन

दरअसल, रीवा आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों और महिला कर्मियों ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि परिसर में सक्रिय अनाधिकृत एजेंट (दलाल) आम नागरिकों से अवैध वसूली करते हैं, विरोध करने पर अभद्रता करते हैं. 

IAS बना मौसेरा भाई तो 6th क्लास के छात्र ने ठाना 'मैं भी बनूंगा अफसर', ये है IPS मोतिउर रहमान की कहानी

तो दर्ज कराया जाएगा आपराधिक प्रकरण दर्ज 

शिकायत मिलते ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बिना किसी  सूचना के अचानक आरटीओ दफ्तर पहुंचे. उन्‍हें मौके पर देखकर दलाल इधर-उधर भागने लगे. उन्‍होंने दलालों को परिसर तुरंत खाली करने के निर्देश दिए. साथ ही चेतावनी दी कि "यह पहली बार है, इसलिए छोड़ रहा हूं, दोबारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उन्‍होंने आरटीओ के अधिकारियों से भी स्पष्ट कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायत दोबारा मिली, तो संबंधित लोगों पर सीधे आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा. 

Success Story: सीनियर के ताने, नाकामी और गरीबी...कांस्टेबल से IPS बनने वाले 3 जांबाजों की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rewa Collector, Rewa Collector Video, Rewa News, Ias Inspiration Story, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com