विज्ञापन

संभल में मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से क्यों छिपाया जा रहा? प्रशासन ने लिया फैसला

Sambhal Mosques Covered: शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद को टालने के लिए प्रशासन ने एक विशेष कदम उठाया है. शहर में जुलूस मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद सहित 10 से अधिक मस्जिदों को पन्नी और तिरपाल से ढंकवा दिया गया है.

संभल में मस्जिदों को तिरपाल और पन्नी से क्यों छिपाया जा रहा? प्रशासन ने लिया फैसला
  • संभल में होली के दौरान शांति बनाए रखने के लिए मस्जिदों को पन्नी और तिरपाल से ढकने का विशेष प्रबंध किया गया है
  • रमजान के महीने के बीच होली पड़ने के कारण जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है
  • जुलूस मार्ग पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी जा रही है. कंट्रोल रूम में विशेष इंतजाम किए गए हैं

यूपी के संभल जनपद में होली के त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के विवाद को टालने के लिए प्रशासन ने एक विशेष कदम उठाया है. शहर में जुलूस मार्ग पर स्थित जामा मस्जिद सहित 10 से अधिक मस्जिदों को पन्नी और तिरपाल से ढंकवा दिया गया है.

 
प्रशासन का कहना है कि मस्जिदों को ढंकने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली के दौरान उन पर रंग न गिरे, जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों और आपसी भाईचारा बना रहे. विशेष रूप से रमजान के महीने के बीच होली पड़ने के कारण जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

जुलूस के पूरे मार्ग पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है. इसके लिए कंट्रोल रूम में विशेष इंतजाम किए गए हैं. संभल शहर में सुरक्षा और प्रबंधन के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. जनपद में कुल 1215 होलिका दहन स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. जिले में 64 स्थानों से होली के जुलूस निकाले जाएंगे, जो पूरी तरह पुलिस की निगरानी में होंगे.

अधिकारियों की अराजक तत्वों को चेतावनी

डीएम डॉ. राजेंद्र पेसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने खुद संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया और जुलूस मार्ग का जायजा लिया. एसपी ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को पहले ही पाबंद किया जा चुका है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, "पिछले साल की तरह इस साल भी होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा. भारी पुलिस बल और PAC तैनात की गई है. यदि कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ अत्यंत सख्त कार्रवाई की जाएगी."

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से संवाद कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है. फ्लैग मार्च के जरिए जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाया जा रहा है ताकि होली का उत्साह शांति के साथ संपन्न हो सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal Holi Security, Mosques Covered In Sambhal, Holi 2026 Security Arrangements, Sambhal Police Alert, Juloos Route Security Sambhal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com