धार जिले के अमझेरा में एक युवक के साथ बीच बस्ती में थाने के समीप लाठी, डंडों और पत्थरों से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एक युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जबकि युवक खुद को बचाने के लिए भागता दिखाई दे रहा है. पूरा घटनाक्रम अमझेरा पुलिस थाने के पीछे का है.
बताया जा रहा है कि, खमालिया निवासी युवक विजय पिता सीताराम (24) अमझेरा में थाना परिसर के पीछे आंगनवाड़ी के पास खड़ा होकर बारात देख रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने युवक के वहां खड़े रहने पर आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया.
Dhar Amjhera Youth Beaten Video: मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा में बारात देखने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक महिला समेत 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया है.#mpnews… pic.twitter.com/XyjHjemrcv
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 19, 2026
आरोपियों ने किया पीछा
हमले के दौरान युवक खुद को बचाने के लिए मौके से भागा और आरोपी युवक का पीछा करते रहे. युवक सीधे जान बचाने के लिए थाने पहुंच गया. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ट्विशा का इलाज नहीं कर रहीं थीं डॉ. काकोली रॉय, NDTV से किया इनकार, क्या झूठ बोल गईं सास गिरबाला?
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
मामले में अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि फरियादी युवक की शिकायत पर आरोपी राजा पिता पुनिया निवासी अमझेरा, कृष्णा निवासी दसई, मनीष निवासी सुनेडी, राहुल निवासी मनावर और सीमा पति मनीष भील निवासी सुनेडी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 191(2), 115(2) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं