Breaking News Live Updates: मुंबई में आज NCP (SP) प्रमुख शरद पवार ने आज पार्टी के पदाधिकारियों,सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है.आज केमिस्ट, फार्मासिस्ट और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है.इस हड़ताल से देश के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.पीएम मोदी इटली पहुंच गए हैं. इटली की राष्ट्रपति जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की एक सेल्फी भी वायरल है. आज पीएम मोदी राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करेंगे और इंडिया‑मिडिल ईस्ट‑यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर ध्यान दिया जाएगा.इसके साथ ही जॉइंट स्ट्रैटेजिक एक्शन प्लान 2025‑2029 की भी समीक्षा की जाएगी. देश विदेश की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ
Chemists Protest Live updates: केमिस्टों की देशव्यापी हड़ताल: नागपुर शहर में बंद 7 हजार दवा दुकानें, आपात स्थिति के लिए FDA अलर्ट
ऑनलाइन और इंटरनेट फार्मेसी के बढ़ते कारोबार के विरोध में 'ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट' संगठन ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है.जिसके तहत आज सुबह 10 बजे नागपुर के संविधान चौक पर संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.इस आंदोलन के कारण नागपुर शहर और ग्रामीण इलाकों की लगभग सात हजार थोक और खुदरा होलसेल रीटेल दवा दुकानें बंद हैं,जिससे मरीज सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.हालांकि,नागरिकों की सुविधा के लिए मेडप्लस,अपोलो फार्मेसी और वेलनेस फॉरेवर जैसी चेन फार्मेसी खुली रहेंगी.