Horror Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक यात्री रेलवे प्लेटफार्म पर घिसटने लगा. यात्री की जान भी जा सकती थी अगर फ्लेटफार्म पर तैनात प्रधान RPF आरक्षक निर्णय लेने में जरा भी चूक जाता, लेकिन बहादुरी के मिसाल बने प्रधान आरक्षक हैरतअंगेज नजारा देख तुरंत यात्री को बचाने के लिए दौड़ पड़े, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्वालियर स्टेशन की प्लेटफार्म पर घिसट रहे पैसेंजर को जरा भी अंदाजा नहीं था कि चलती ट्रेन में बैठने की चाह में उसकी जान भी ले सकती है. पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने-चढ़ते फिसल गया. ट्रेन चल रही थी और वो घिसटता जा रहा था. यात्री ने ट्रेन पकड़ रखी थी, जिससे… pic.twitter.com/HDE9RJaP5e
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) February 11, 2026
ये भी पढ़ें-Ladli Behna Yojna: आ गई लाडली बहना योजना 33वीं किस्त ट्रांसफर की तारीख, इस दिन मिलेगी फरवरी महीने की किस्त?
पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में दौड़कर चढ़ने के प्रयास में प्लेटफार्म पर फिसला पैसेंजर
रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को चलती पातालकोट एक्सप्रेस पर सवार होने के लिए पैसेंजर ने खतरनाक स्टंट किया था. यात्री पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार नहीं हो पाया था और ट्रेन में दौड़कर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. ट्रेन की रफ्तार तेज थी, जैसे ही यात्री ने ट्रेन पर पैर रखा उसका बैलेंस बिगड़ गया. चश्मदीद बताते हैं कि गनीमत थी कि यात्री के हाथ में गेट आ गया था वरना पैसेंजर के साथ बड़ी अनहोनी होनी तय थी.
यात्री को घिसटता देखा बिना समय गंवाए ट्रेन के पीछे दौड़े प्रधान आरक्षक धीर सिंह
चश्मदीदों के मुताबिक प्रधान आरक्षक धीर सिंह ने यात्री को प्लेटफार्म पर घिसटता देखा तो पैसेंजर को बचाने के लिए बिना समय गंवाए ट्रेन के पीछे दौड़ पड़े और अंततः यात्री की जान बचाने में कामयाब रहे. आरक्षक की बहादुरी का वीडियो इसका गवाह है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधान आरक्षक की टाइमिंग ने यात्री को बचाने में बड़ी भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें-Bulldozer Action: आंखों के सामने ढहा आशियाना, परिवार गुहार लगाता रहा, नहीं रूका बुलडोजर
ये भी पढ़ें-Social Boycott: मुस्लिम समाज आगे आया, मंदिर परिसर में गलत हरकत करने वाले युवक को समाज से किया बहिष्कृत
प्रधान RPF आरक्षक की सूझबूझ और बहादुरी से बची पैसेंजर की जान वरना...
मामला ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 का है, जब प्लेटफार्म पर रूकने से पहले यात्री पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन प्रधान आरपीएफ आरक्षक की सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बच गई वरना यात्री का घिसटते हुए रेलवे ट्रैक पर गिरना लगभग तय था और उसकी मौत भी संभावित थी.
ट्रेन में दौड़कर चढ़े पैसेंजर द्वारा गेट का हैंडल पकड़े रहना बना टर्निंग प्वाइंट
बताया जाता है कि यात्री की किस्मत अच्छी थी कि उसने ट्रेन चढ़ते समय ट्रेन का गेट कस कर पकड़ रखा था वरना ट्रेन की तेज रफ्तार उसे नीचे रेलवे ट्रैक पर पटक सकती थी. यात्री द्वारा ट्रेन के गेट का पकड़े रहना और प्लेटफार्म पर यात्री को घिसटता देख दौड़कर आरपीफ आरक्षक द्वारा बचाना टर्निंग प्वाइंट था, वरना ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 से बड़ी दुर्घटना की खबर ब्रेकिंग न्यूज बन सकती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं