Gwalior Police recover lost mobile: जब हम किसी परेशानी में होते हैं या किसी अपराधी का निशाना बनते हैं, तो सबसे पहले पुलिस ही याद आती है. दरअसल, पुलिस सिर्फ अपराध ही नहीं रोकती है, बल्कि आम जनता के चेहरे पर खुशियां भी लाती हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला ग्वालियर में, जहां होली के त्योहार पर ग्वालियर पुलिस ने आम जनता को बड़ा तोहफा दिया है.
दरअसल, ग्वालियर पुलिस की विभिन्न थानों की टीम ने कड़ी मेहनत मशक्कत के चलते हजारों लोगों के चेहरे पर होली से पहले मुस्कान ला दी है. ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देश के अलग-अलग राज्यों से गुम हुए 551 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए हैं. अपने खोए हुए एक करोड़ 33 लाख के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खुशियों से खिल उठे.
यह भी पढ़ेंः- Road Accident News: खड़ी क्रेन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीआईआर पोर्टल के माध्यम से हजारों की संख्या में मोबाइल बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. गुम हुए मोबाइल पाने वालों में दृष्टिबाधित विनोद पाल, डॉ, चारु जैन, फूल विक्रेता सोनू कुशवाहा समेत कई लोगों को एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अपने हाथों से मोबाइल प्रदान किए. मोबाइल मालिकों ने अपने खोए हुए मोबाइल पाकर एसएसपी धर्मवीर सिंह और ग्वालियर पुलिस का आभार जताया.
यह भी पढ़ेंः- Indian Railway: होली से पहले भोपाल में रेल यात्रियों की उमड़ी भीड़, रेलवे ने किए विशेष इंतजाम
यह भी पढ़ेंः- Railway Recruitment Scam: 6 लाख में खरीदी थी रेलवे की नौकरी, ऐसे किया था खेला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं