NEET का पेपर लीक होने से बाद से NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) सवालों के घेरे में है. 21 जून को री-एग्जाम हुआ, इस दौरान कोई भी बड़ी गड़बड़ी सामने नहीं आई. लेकिन, ग्वालियर के रहने वाले आवेश खान ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाया है. आवेश का कहना है कि उन्होंने नीट का री-एग्जाम एग्जाम दिया था, लेकिन एनटीए उन्हें अनुपस्थित बता रहा है. इसका विरोध करने पर एनटीए के पर्यवेक्षक ने उनके साथ बदसलूकी और जबरन एक पत्र लिखवाया कि अगर, वैरीफिकेशन पूर्ण नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी मेरी (आवेश) होगी. ऐसे में दो बार परीक्षा देने के बाद भी आवेश को अपनी मेहनत खराब होती दिख रही है. इससे उनका परिवार भी परेशान हैं. आइए, अब विस्तार से जानते हैं आवेश ने एनटीए पर क्या आरोप लगाया.
ग्वालियर के रहने वाले आवेश खान ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाया है. आवेश का कहना है कि उन्होंने नीट का री-एग्जाम एग्जाम दिया था, लेकिन एनटीए उन्हें अनुपस्थित बता रहा है. इसका विरोध करने पर एनटीए के पर्यवेक्षक ने उनके साथ बदसलूकी और जबरन एक पत्र लिखवाया कि अगर वैरीफिकेशन पूर्ण नहीं… pic.twitter.com/Rq0kUx9TSJ
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) June 23, 2026

एनटीए के पर्यवेक्षक ने यह आवेदन लिखवाया.
NDTV Exclusive: नीट पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, शिक्षा मंत्री बोले- डर पैदा होना जरूरी
छात्र आवेश ने बताया 21 जून को क्या हुआ था ?
ग्वालियर के रहने वाले आवेश खान ने बताया कि वह रविवार 21 जून को नीट का री-एग्जाम देने परीक्षा केंद्र गया था. आधार कार्ड वैरीफाई करने और बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन के बाद उसे अंदर भेज दिया गया. करीब एक घंटे बाद कमरे में एक टीचर आए और उन्होंने कहा कि तुम्हारा बायोमेट्रिक वैरीफिकेशन नहीं हुआ है. पेपर खत्म होने के बाद दोबारा होगा. पेपर खत्म होने के बाद उन्होंने तीन-चार वैरीफिकेशन किया, लेकिन वह नहीं हो रहा था. इस पर कहा गया कि अभी नहीं हो रहा है, 24 घंटे बाद अपडेट होकर सही हो जाएगा. लेकिन, ऐसा नहीं हुआ, परीक्षा देने के बाद भी एनटीए आवेश खान को अनुपस्थित बता रहा है.

आवेश खान का एडमिट कार्ड.
पिता का आरोप जबरन लिखवाया आवेदन
आवेश खान के पिता जावेद खान ने कहा कि एनटीए के पर्यवेक्षक की मनमानी का उन्होंने विरोध किया तो उन्हें डराया-धमकाया गया. साथ ही, जबरन एक आवेदन लिखवा लिया कि अगर वैरीफिकेशन पूर्ण नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी हमारी ही होगी.
NEET Exam में दूसरे की जगह बैठे AIIMS, BHU और दिल्ली के MBBS छात्र, बिहार के लखीसराय में 30 गिरफ्तार

अपने माता-पिता के साथ आवेश खान.
पहले एग्जाम में नहीं आई थी कोई परेशानी
जावेद खान कहना है कि बेटे आवेश ने पिछले महीने ही नीट का एक्जाम दिया था, उस समय आधार समेत सभी आवश्यक वैरीफिकेशन हुए. अब री-एग्जाम में इस तरह की गड़बड़ी कैसे हो सकती है. आधार का अपडेशन भी 17 वर्ष के बाद ही होता है. परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि वे अब कहां गुहार लगाएं, क्या करें, जिससे उनके बेटे आवेश का भविष्य खराब होने से बच सके.
NEET UG 2026: आपकी ऑल इंडिया रैंक पर कौन सा मेडिकल कॉलेज और कोर्स मिलेगा? यहां समझें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं