विज्ञापन

650 से सीधे 135 हो गए नंबर, तीन बार स्कोर बदलने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा NEET का छात्र

NTA NEET Scorecard Controversy: नीट के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद कई ऐसे छात्र सामने आए थे, जिन्होंने आरोप लगाया कि ओएमआर शीट और उनके असली नंबरों में बड़ा अंतर है. हालांकि एनटीए ने ऐसे तमाम दावे खारिज कर दिए थे.

650 से सीधे 135 हो गए नंबर, तीन बार स्कोर बदलने पर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा NEET का छात्र
NEET रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

NEET पेपर लीक के बाद से ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. री-नीट रिजल्ट के बाद अब OMR शीट को लेकर गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं, कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनके नंबरों में बार-बार बदलाव किया गया और आखिर में ये आधे से भी कम हो गए. ऐसे ही एक छात्र ने अब दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिसमें छात्र का आरोप है कि आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर महज 24 घंटे के अंदर उसका स्कोर तीन बार बदला गया. छात्र का दावा है कि NTA की तरफ से दिखाई जा रही आंसर शीट वो नहीं है जो उसने परीक्षा के दौरान भरी थी. निष्पक्ष जांच के लिए छात्र ने अपनी मूल फिजिकल OMR शीट को पेश करने और सुरक्षित रखने की मांग की है.

650 से कम होकर 135 हुआ स्कोर

छात्र ने दावा किया है कि NTA के पोर्टल पर उसका स्कोर 24 घंटे के भीतर पहले 650 से घटकर 500 हुआ और फिर गिरकर 135 अंक हो गया. एडवोकेट विनीत जिंदल के जरिए ये याचिका दायर की गई है. इसमें NTA को निर्देश देने की मांग की गई है कि वह परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड्स के साथ छात्र की असली फिजिकल OMR आंसर शीट अदालत में पेश करे और उसे सुरक्षित रखे. वकील ने बताया कि याचिका का मकसद पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराना है.

याचिका में क्या कहा गया?

याचिका के मुताबिक, छात्र 21 जून को आयोजित हुई NEET-UG 2026 की परीक्षा में शामिल हुआ था. प्रोविजनल और फाइनल आंसर-की से अपने उत्तरों का मिलान करने के बाद, उसने अनुमान लगाया था कि उसे लगभग 620 अंक मिलने चाहिए. हालांकि इसके बाद 16 जुलाई को जब रिजल्ट जारी हुआ तो NTA पोर्टल पर शुरुआत में उसका स्कोर 650 अंक दिख रहा था, लेकिन जब पोर्टल अपने आप लॉग-आउट हो गया और उसने दोबारा साइन-इन किया, तो स्कोर बदलकर 500 अंक हो गया. इसके बाद अगले दिन तक पोर्टल पर उसका स्कोर घटकर महज 135 अंक रह गया. 

हाईकोर्ट में जाने वाला दूसरा मामला

ये पहला मामला नहीं है, जब एनटीए के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. इससे पहले बीड के एक छात्र सोहम गवते ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिका दायर की थी. छात्र ने दावा किया है कि उसे 522 अंक मिलने चाहिए थे, लेकिन स्कोरकार्ड में केवल 95 अंक दिखाए गए हैं.

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग से 1 साल के PG कोर्स की मंजूरी, UGC ने बताया किसे मिलेगा एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Result, Neet Omr Mismatch, NEET Scorecard 2026, NEET Re-exam Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com