विज्ञापन

NDTV Exclusive: नीट पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, शिक्षा मंत्री बोले- डर पैदा होना जरूरी

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान आया है. उन्‍होंने कहा है कि पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ सिविल केस लगाया जाएगा. समाज में दहशतगर्दों के मन में डर पैदा होना जरूरी है.

NDTV Exclusive: नीट पेपर लीक के आरोपियों की संपत्ति होगी जब्त, शिक्षा मंत्री बोले- डर पैदा होना जरूरी

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान आया है. एनडीटीवी के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पेपर लीक आरोपियों के खिलाफ सिविल केस लगाया जाएगा. समाज में दहशतगर्दों के मन में डर पैदा होना जरूरी है. इनकी संपत्ति भी जब्त होनी चाहिए. सीबीआई इस मामले के तार देशभर में ढूंढ़ रही है. इस बार किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

आरोपियों  की संपत्ति जब्त होनी चाहिए

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लगाया जाएगा. पेपर लीक आगे न हो, इस सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'भारत एक नौजवानों का देश है. उनके लिए सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है. इस बार एनटीए ने एक करोड़ छात्रों का एंट्रेंस एग्जाम किया, जिसमें नीट समेत तमाम परीक्षाएं शामिल हैं. एनटीए की सभी परीक्षाएं लगभग सीबीटी मोड में हो चुकी हैं.

राधाकृष्णन कमेटी ने भी ये सुझाव दिया था कि पेन-पेपर बड़ी चुनौती है. इसमें पेपर लीक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. सीबीटी मोड में कई चुनौतियां हैं, इसे लेकर हम काम कर रहे हैं. हमें ये सुनिश्चित करना है कि कैसे ये लीकेज प्रूफ हो'.

पेपर लीक मामले में कई गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और देश भर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है. एजेंसी ने जयपुर से तीन, गुरुग्राम से एक और नासिक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों से विभिन्न शहरों में पूछताछ की जा रही है और उन्हें बाद में गिरफ्तार किया जा सकता है. 

'रक्षक शिक्षक ही भक्षक बन गए': NEET पेपर लीक पर NDTV से बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak Case, NEET Paper Leak Case Accused, NEET Paper Leak Case NDTV Exclusive, NEEt Paper Leak Case News, NEET Paper Leak Case Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com