विज्ञापन

पति काला है... आईफोन-AC, RO पानी की डिमांड; ग्वालियर में बहू पर प्रताड़ना और झूठे केस की धमकी के आरोप

ग्वालियर में बहू से परेशान ससुराल पक्ष SP ऑफिस पहुंचा. आईफोन, AC की डिमांड, मारपीट और झूठे केस की धमकी लगाने के आरोप. पढ़िए पूरी खबर.

पति काला है... आईफोन-AC, RO पानी की डिमांड; ग्वालियर में बहू पर प्रताड़ना और झूठे केस की धमकी के आरोप
आईफोन और AC की डिमांड; ग्वालियर में बहू से परेशान परिवार, SP ऑफिस पहुंचकर लगाई गुहार
(प्रतीकात्मक AI फोटो)

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अनोखा पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां एक मां और बेटा अपनी ही बहू से परेशान होकर एसपी ऑफिस पहुंचे. पीड़ित परिवार का आरोप है कि बहू लगातार उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. इतना ही नहीं, महंगे मोबाइल, एसी और अन्य सुविधाओं की मांग पूरी न होने पर वह झूठे केस में फंसाने और आत्महत्या करने की धमकी देती है. परिवार का कहना है कि बहू उनके बेटे के रंग को लेकर भी अपमानित करती है. पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं.

एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

ग्वालियर के गोशपुरा नंबर-1 क्षेत्र में रहने वाली अतर देवी अपने बेटे कमल किशोर के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. परिजनों का कहना है कि लंबे समय से वे बहू के व्यवहार से परेशान हैं, लेकिन स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों के पास आना पड़ा.

बहू पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बहू लतेश माहौर अक्सर बेटे कमल किशोर के साथ मारपीट करती है और पूरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान करती है. परिजनों के अनुसार, बहू द्वारा बार-बार झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने की धमकी दी जाती है, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है.

Domestic Violence: बहू की डिमांड से पूरा परिवार परेशान

Domestic Violence: बहू की डिमांड से पूरा परिवार परेशान

रंग को लेकर भी विवाद

मामले का एक चौंकाने वाला पहलू यह भी है कि मां ने आरोप लगाया कि बहू उनके बेटे को उसके सांवले रंग को लेकर अपमानित करती है. उनका कहना है कि यह बात पारिवारिक तनाव को और बढ़ा रही है और बेटे की मानसिक स्थिति पर भी असर डाल रही है.

महंगे सामान की मांग का आरोप

परिवार का कहना है कि बहू आए दिन आईफोन, एसी और अन्य महंगी सुविधाओं की मांग करती है. यदि ये मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वह घर में झगड़ा करती है और आत्महत्या की धमकी देती है. परिजनों के मुताबिक, वह दो बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है.

घर के कामकाज से दूरी, परिवार में तनाव

अतर देवी ने बताया कि बहू न तो घर का कोई काम करती है और न ही भोजन तैयार करती है. इससे घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शादी में मिले जेवर और सामान भी बहू के पास हैं.

पुलिस ने दिए जांच के निर्देश

एसपी ऑफिस में शिकायत के बाद सीएसपी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मां-बेटे की शिकायत के आधार पर संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति

पुलिस के अनुसार यह मामला पूरी तरह जांच के अधीन है. पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : “मुझे मेरी बीवी से बचाओ” ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, बॉयफ्रेंड साथ रखने की शर्त, जेवर-बच्चे संग पत्नी गायब

यह भी पढ़ें : शक और घरेलू विवाद... पत्नी ने पति पर हमला कर प्राइवेट पार्ट काटा

यह भी पढ़ें : MP के बड़वानी में फिल्मी स्टाइल में शराब की लूट, 30 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर छीनी पिकअप

यह भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को बेल या जेल; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, CBI ले सकती है समर्थ की कस्टडी

लेखक के बारे में
img
Dev Shrimali
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Domestic Violence, Wife Demands, Gwalior News, Relationship, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com