शादी के बाद एक लड़की की लाइफ में कई बदलाव आते हैं. नया परिवार, नई जिम्मेदारियां और नई उम्मीदें उसके डेली रूटीन का हिस्सा बन जाती हैं. इसके साथ ही शादी के बाद कपड़ों को लेकर भी नजरिया बदल जाता है. शादी से पहले जो कपड़े नॉर्मल माने जाते थे, उन्हें अब पहनना नामुमकिन सा हो जाता है. कई महिलाओं के मन में ये सवाल रहता है कि क्या शादी होने के बाद अपनी पसंद से कपड़े पहनना भी मुश्किल है. हालांकि, रिश्तों में सम्मान जरूरी होता, लेकिन अपनी पहचान और पसंद भी जरूरी है. अगर आपकी भी नई शादी हुई है और कपड़ों को लेकर नजरिया बदल रहा है तो चलिए आपको बताते हैं अपनी पसंद और रिश्तों के बीच संतुलन कैसे बनाएं?
शादी के बाद क्यों बदल जाता है नजरिया?
कई जगह पर शादी के बाद बहू के पहनावे को परिवार की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है. शादी से पहले लड़कियों के लिए जींस, टॉप या वेस्टर्न ड्रेस पहनना आम होता है. लेकिन शादी के बाद ये सब पहनना मुश्किल हो जाता है. क्योंकि सुसराल में समाज और परिवार की परंपरा का सवाल आ जाता है. महिलाओं के लिए शादी के बाद इसलिए जींस और टॉप पहनना मुश्किल हो जा जाता है.

अपनी बात कहने से न हिचकें
अगर किसी कपड़े को पहनने पर बार-बार रोका या बोला जा रहा है तो चुपचाप मन मारने के बजाय अपनी बात शांति से रखें. परिवार के लोगों को बताएं कि आप उनकी भावनाओं का सम्मान करती हैं, लेकिन अपनी पसंद और आराम का भी ध्यान रखना चाहती हैं. बातचीत से अक्सर गलतफहमियां दूर होती है.

समाज और रिश्तेदारों का दबाव
शादी के बाद कपड़ों को लेकर अक्सर ये कहा जाता है कि लोग क्या कहेंगे या रिश्तेदार क्या सोचेंगे, लेकिन किसी महिला के कपड़ों से परिवार की इज्जत तय नहीं होती. बस किसी स्पेशल अवसर या पारिवारिक कार्यक्रम के अनुसार कपड़े चुनना समझदारी होती है. लेकिन सिर्फ दूसरों की सोच के डर से अपनी पसंद छोड़ देना जरूरी नहीं है.

पति का साथ जरूरी
शादी के बाद किसी भी समस्या को सुलझाने में पति का साथ जरूरी है. अगर कपड़ों को लेकर असहज स्थिति बन रही है, तो पति से खुलकर बात करें. पति को अपनी बात और भावनाएं खुलकर बताएं. जब दोनों एक-दूसरे की बात समझते हैं, तो परिवार के साथ बातचीत करना भी आसान हो जाता है.
यह भी पढ़ें:- घर पर रुमाली रोटी कैसे बनाएं? कड़ाही से रुमाली रोटी बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं