विज्ञापन

VIDEO: उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में जानलेवा स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट

उज्जैन के बड़नगर में 23 जून को मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से कार को 40 फीट ऊपर लटकाकर उसमें विस्फोट किया गया.

मुहर्रम में कार में ब्लास्ट करने का वीडियो वायरल.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम के दौरान क्रेन से आसमान में कार लटकाकर उसमें आतिशबाजी की गई. इस घटना का वीडियो अभी वायरल हो रहा है. आसमान में लगभग 40 फीट ऊपर कार में विस्फोट करना किसी अनहोनी को दावत देने जैसा था. वीडियो सामने आने के बाद लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. अब इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.

यह जानलेवा स्टंट 23 जून का है, जब बड़नगर के अडान मोहल्ले से 23 जून को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था. इसमें भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने एक कार को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊपर लटकाया और फिर उसमें विस्फोट लगाकर उड़ा दिया ओर वीडियो ओर फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

कार में हुए कई धमाके

वायरल वीडियो में धमाके से पहले दो युवक लाल झंडे लहराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो जिस इंस्टाग्राम आईडी परवेज एडिट्स_2.0 से शेयर किया गया, उसमें कार विस्फोट के अलावा कई अन्य खतरनाक करतब और धमाकों के वीडियो भी सामने आए हैं. वहीं, हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा में भी युवकों के खतरनाक प्रदर्शन के वीडियो सामने आए हैं।

पहले लिखा ले फिर आ गए

जुलूस में शेरे अडान अखाड़ा बड़नगर के पोस्टर लगाकर बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई गई थी. कार पर विस्फोट से पहले "ले फिर आ गए" लिखा हुआ नजर आ रहा था. वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. मामले में हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए कि जब धार्मिक आयोजनों में पटाखों और अन्य गतिविधियों प्रतिबंध है तो खुलेआम विस्फोट जैसी गतिविधियों की अनुमति कैसे दी जा रही है.

कार्रवाई की तैयारी

मामले में बड़नगर टीआई कमलेश सिंगार ने बताया कि आयोजकों से पूछताछ कर जांच पूरी कर ली है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट में इस्तेमाल सामग्री क्या थी और इसके लिए अनुमति ली गई थी या नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ujjain News, Ujjain Muharram Julus, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com