विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2026

Poisoned Sweets: होटल में लावारिस पड़ी मिली मिठाई खा गए लोग, अब तक अज्ञात थैले की मिठाई से तीन लोग गवां चुके हैं जान!

Sweets Can Be Dangerous: जुन्नारदेव में स्थित एक होटल में लावारिस अवस्था में मिली एक थैली में रखी मिठाई को खाने एक के एक बाद तीन लोगों की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक-एक करके तीनों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. हैरतअंगेज हादसे की खबर जैसे ही फैली जिले में हड़कंप मच गया.

Poisoned Sweets: होटल में लावारिस पड़ी मिली मिठाई खा गए लोग, अब तक अज्ञात थैले की मिठाई से तीन लोग गवां चुके हैं जान!
ABANDONED POISONED SWEETS KILLED THREE IN CHHINDWARA

Abondend Sweets Killed: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीते मंगलवार एक अजीबोगरीब घटना घटी, जब एक होटल में पड़ी मिली एक लावारिस थैली में रखी मिठाई खाने से तीन लोग बीमार पड़ गए. मिठाई खाने से बीमार पड़े लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

जुन्नारदेव में स्थित एक होटल में लावारिस अवस्था में मिली एक थैली में रखी मिठाई को खाने से एक के एक बाद तीन लोगों की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक-एक करके तीनों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. हैरतअंगेज हादसे की खबर जैसे ही फैली जिले में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें-डिप्टी सीएम का फर्जी प्रतिनिधि गिरफ्तार, झूठे Govt. Jobs एड से करता था ठगी, पुलिस के चंगुल में ऐसे फंसा?

लावारिस मिठाई खाने के बाद मृतकों का बुरा हाल हो गया

मामला जिले के जुन्नारदेव का है, जहां एक होटल में कोई अज्ञात व्यक्ति मिठाई की एक थैली छोड़कर चला गया था. लावारिस मिठाई को वहां मौजूद तीन लोगों ने खा लिया. मिठाई खाने के बाद उनका बुरा हाल हो गया. बुरी तरह बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के बाद मिठाई खाने वाले तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

मिठाई खाने से बीमार पड़े तीन लोगों की हो चुकी है मौत

रिपोर्ट के मुताबिक लावारिस मिठाई खाने से बीमार पहले पड़े चौकीदार दसरू यदुवंशी की मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद उपचार करवा रहे एक अन्य बुजुर्ग सुंदर लाल कथूरिया ने दम तोड़ा. इसके बाद एक अन्य की दर्दनाक मौत हो ग़ई. बताया जाता है कि संदिग्ध मिठाई को खाने से एक ही परिवार के 3 अन्य लोग अभी भी बीमार हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें-Makar Sankranti Special: 'कच्चा बादाम' के बाद, वायरल हुआ 'लड्डू वाला', सुमधुर गीत सुन थम जाती है भीड़

सूत्र बताते हैं कि अज्ञात मिली मिठाई की थैली एक होटल में पड़ी मिली थी, लेकिन  जब काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं पहुंचा तो वहां मौजूद चौकीदार समेत कई लोगों ने मिठाई को खा लिया, जिसमें से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. फिलहाल, मामले की पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-सीधी की बेटी अनामिका बनेगी डाक्टर, सीएम मोहन से लगाई थी गुहार, अब नीट की तैयारी का सारा खर्च उठाएगी सरकार

मिठाई होटल में छोड़कर जाने वाले का पता लगा रही पुलिस

गौरतलब है मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस होटल में मिठाई की थैली छोड़कर जाने वाली की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ जानबूझकर मिलाया गया था या फिर यह कोई दुर्घटना है. अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है.

लावारिस मिठाई को जांच के लिए भोपाल भेजा गया सैंपल

अज्ञात लावारिस मिठाई के खाने से हुई मौत को पूरे जिले में हाय-तौबा मची है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. लावारिस मिठाई खाने से हुई पहली मौत के बाद फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट ने संबंधित मिठाई को सील कर जांच के लिए भोपाल भेजा है. वहीं, पुलिस ने भी एक सैंपल फ्रीज किया है.

ये भी पढ़ें - 25 माह में पैसा डबल कर रहा था ठग, 1 करोड़ 88 लाख रुपए लेकर भागा, इतनी बढ़ सकती है ठगी की रकम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhindwara News, Three People Died, Poisoned Sweets, Abandoned Sweets, Sweets Found Abandoned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com