विज्ञापन

छिंदवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उग्र झड़प, पुलिस ने संभाली स्थिति

छिंदवाड़ा शहर में रविवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उग्र प्रदर्शन हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 बैरिकेड्स तोड़कर सीधे कांग्रेस कार्यालय तक पहुँचने की कोशिश की। दोनों दलों ने एक-दूसरे के पुतले फूंके और नारेबाजी की। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में रखी और शहर में शांति कायम की।

छिंदवाड़ा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उग्र झड़प, पुलिस ने संभाली स्थिति

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उग्र प्रदर्शन और तीखी नोकझोंक हुई. भाजपा कार्यकर्ता 2 बैरिकेड्स तोड़कर सीधे कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंच गए, जिसके बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव भी किया.

पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को अलग किया. कोतवाली छिंदवाड़ा पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और शहर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

रविवार को शहर में राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन शुरू किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 बैरिकेडिंग तोड़कर सीधे कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया. यहाँ पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई. स्थिति कई बार आमने-सामने की बन गई और पुलिस को दोनों पक्षों के बीच व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

कांग्रेस नेता अजय सक्सेना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस का समर्थन था और उल्टा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदसलूकी हुई. कांग्रेस ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. 

जबलपुर में भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने, दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की; पुलिस ने संभाला मोर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhindwara News, MP News, BJP Congress Clash, Chhindwara Political News, MP Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com