विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस, CM साय ने दिखाई हरी झंडी; शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा

Chhattisgarh Ambulance Service: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई. शहर में 15 और गांव में 30 मिनट लक्ष्य.

छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस, CM साय ने दिखाई हरी झंडी; शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा
छत्तीसगढ़ में आपात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए शुरू की गई 370 नई एम्बुलेंस

Chhattisgarh Ambulance Service: छत्तीसगढ़ में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने रायपुर में 370 नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के सभी जिलों के लिए रवाना किया. इसके साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा (108 Ambulance Chhattisgarh) को पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है. सरकार का दावा है कि अब शहरों में 15 मिनट और गांवों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस मरीज तक पहुंच सकेगी, जिससे आपात हालात में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

Chhattisgarh Ambulance Service: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘चलते-फिरते ICU' में

Chhattisgarh Ambulance Service: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘चलते-फिरते ICU' में

पहली बार नियोनेटल ALS, नवजातों के लिए ‘चलता‑फिरता ICU'

इस विस्तार के तहत प्रदेश में पहली बार 5 नियोनेटल एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस शुरू की गई हैं. ये विशेष एम्बुलेंस नवजात शिशुओं की आपात देखभाल के लिए तैयार की गई हैं. सरकार इसे नवजात सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर मान रही है. गंभीर स्थिति में इन एम्बुलेंसों के जरिए बच्चों को सीधे उच्चस्तरीय उपचार केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सकेगा.

300 BLS और 70 ALS एम्बुलेंस सड़क पर उतरीं

नई व्यवस्था के तहत 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस को सेवा में शामिल किया गया है. इन एम्बुलेंसों को इस तरह तैनात किया जा रहा है कि प्रदेश के दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों तक भी समय रहते चिकित्सा मदद पहुंच सके.

Chhattisgarh Ambulance Service: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चाभी सौंपते हुए

Chhattisgarh Ambulance Service: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चाभी सौंपते हुए

सीएम बोले- सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा लोगों का भरोसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, क्योंकि अब समय पर इलाज उपलब्ध हो रहा है. उन्होंने कहा कि उप‑स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन से छोटे इलाज के लिए लोगों को अब बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ता.

15 मिनट शहर, 30 मिनट गांव का लक्ष्य

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि आपात स्थिति में शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराई जाए. उनका कहना था कि 108 सेवा का यह विस्तार लोगों को भरोसा दिलाता है कि संकट के समय सरकार उनके साथ खड़ी है.

नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य: स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने बताया कि नियोनेटल एम्बुलेंस सेवा शुरू करने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य बन गया है. इससे लाखों लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि एम्बुलेंस सेवा में देरी या लापरवाही की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं एम्बुलेंस

नियोनेटल एम्बुलेंस में प्रशिक्षित नवजात इमरजेंसी तकनीशियन, 24×7 ईएमटी और पायलट की सुविधा के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन मार्गदर्शन भी मिलेगा. इनमें इनक्यूबेटर, वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, नेब्युलाइज़र, सक्शन मशीन, ऑक्सीजन सपोर्ट और 41 तरह की जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं. वहीं BLS और ALS एम्बुलेंस में बीपी मॉनीटर, ईसीजी, ग्लूकोमीटर समेत सभी जरूरी उपकरण लगाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : पिता का साया छिना, मां ने खेती-बारी कर पाला, अब संघर्षों की भट्ठी में तपकर 'सोना' बने झारखंड के अंजित मुंडा

यह भी पढ़ें : मिरर इमेज राइटिंग में पल्लवी का कमाल; श्रीरामचरितमानस समेत कई ग्रंथों को लिख इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

यह भी पढ़ें : School Chale Hum Abhiyan: एमपी में 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र; ‘स्कूल चलें हम' अभियान शुरू, इस बार ये है खास

यह भी पढ़ें : हरदोई में जेल से छूटते ही शक्ति प्रदर्शन, यदुनंदन लाल वर्मा समेत कई पर केस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com