विज्ञापन

जबलपुर के धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सीन के आरोप; ‘लक्ष्मी निवास’ सीरियल पर केस, चौसठ योगिनी मंदिर विवाद

Chausath Yogini Temple Controversy: जबलपुर के चौसठ योगिनी मंदिर को लेकर टीवी धारावाहिक ‘लक्ष्मी निवास’ पर आपत्तिजनक दृश्य दिखाने का आरोप. अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी.

जबलपुर के धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सीन के आरोप; ‘लक्ष्मी निवास’ सीरियल पर केस, चौसठ योगिनी मंदिर विवाद
चौसठ योगिनी मंदिर को लेकर टीवी धारावाहिक ‘लक्ष्मी निवास’ विवादों में

Lakshmi Nivas TV Series Controversy: जबलपुर के विश्व‑प्रसिद्ध चौसठ योगिनी मंदिर (Chausath Yogini Temple Controversy Jabalpur) सहित शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को लेकर प्रसारित टीवी धारावाहिक “लक्ष्मी निवास” (Lakshmi Nivas TV Series) विवादों में घिर गया है. धारावाहिक में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अशोभनीय दृश्य (Hurt Religious Sentiments) फिल्माए जाने के आरोपों को लेकर जिला न्यायालय (District Court Jabalpur) में केस दायर किया गया है. मामला सामने आने के बाद धार्मिक संगठनों और आम लोगों में नाराजगी का माहौल है.

Chausath Yogini Temple Controversy: सीरियल के दृश्य

Chausath Yogini Temple Controversy: सीरियल के दृश्य

अदालत ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट

प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शुभांगी पालो की अदालत ने परिवाद को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर थाना प्रभारी से विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है. न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर 9 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए. अदालत के इस आदेश के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल देखी जा रही है.

मंदिर परिसर में आपत्तिजनक दृश्य दिखाने का आरोप

परिवादी और जबलपुर निवासी अधिवक्ता विवेक तिवारी ने अपने परिवाद में आरोप लगाया है कि धारावाहिक में चौसठ योगिनी मंदिर (भेड़ाघाट) और ग्वारीघाट जैसे पवित्र स्थलों को पृष्ठभूमि बनाकर आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं. आरोप है कि मंदिर परिसर के भीतर छेड़छाड़ जैसे दृश्य फिल्माए और प्रसारित किए गए, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

Chausath Yogini Temple Controversy: मंदिर

Chausath Yogini Temple Controversy: मंदिर

सोशल मीडिया पर वायरल होने से बढ़ा विवाद

परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि धारावाहिक के ये दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुके हैं. इसके चलते शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और कई लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के दृश्य धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता को ठेस पहुंचाते हैं.

पहले पुलिस से शिकायत, फिर अदालत का दरवाजा

अधिवक्ता विवेक तिवारी ने बताया कि इस संबंध में पहले गोरखपुर थाना और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी. परिवाद में धारावाहिक के निर्माता, निर्देशक और संबंधित चैनल के अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है.

धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग

परिवादी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब पूरे मामले पर अदालत के निर्देश और पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी.

यह भी पढ़ें : MP में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत; CM मोहन ने कहा- इस बार 2500 करोड़ रुपये के होंगे काम

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2026: मैहर में नवरात्रि मेले के दौरान VIP दर्शन पर रोक, आम श्रद्धालुओं को मिलेगा मौका

यह भी पढ़ें : Hindu Nav Varsh 2026: विक्रम संवत 2083; इस साल 13 महीने का हिंदू नववर्ष, राशियों पर ऐसा होगा प्रभाव

यह भी पढ़ें : Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि घटस्थापना से शुरू; ऐसा है शुभ मुहूर्त, मां दुर्गा की पूजा विधि जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com