विज्ञापन

बरगी क्रूज हादसा: बच जातीं कई जानें? नए वीडियो से उठा सवाल, प्रत्यक्षदर्शी ने जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग को सौंपे अहम सबूत

जबलपुर के बारगी बांध में हुए क्रूज हादसा में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है. प्रत्यक्षदर्शी नीरज मिश्रा ने दावा किया है कि हादसे के बाद बांध से बाहर निकाले गए कुछ लोगों को बचाया जा सकता था. लेकिन, एंबुलेंस में जरूरी सुविधाएं नहीं थी. इसके सबूत उन्होंने जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग को सौंपे हैं.

शिकायतकर्ता नीरज मिश्रा ने जांच आयोग को सौंप जबलपुर क्रूज हादसे जुड़े अहम सबूत.

जबलपुर: बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के दौरान एक नया पहलू सामने आया है. हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और बचाव अभियान में शामिल रहे नीरज मिश्रा ने जांच आयोग के समक्ष दिए गए बयान में राहत और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. नीरज मिश्रा ने आयोग के अध्यक्ष जस्टिस संजय द्विवेदी को एक विस्तृत शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं. जिसमें लापरवाही साफ नजर आ रही है. वीडियो में क्रूज हादसे में शिकार एक व्यक्ति की सांस चलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन एंबुलेंस चालक उसे लेकर खड़ा हुआ है. 

पीड़ितों को तत्काल इलाज की जरूरत थी 

शिकायतकर्ता नीरज मिश्रा के अनुसार, हादसे के बाद जब बचाव कार्य चल रहा था, उस दौरान मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस में केवल चालक मौजूद था, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए आवश्यक स्टाफ नहीं था. उन्होंने दावा किया कि बांध से बाहर निकाले गए कई लोग गंभीर अवस्था में थे और उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार और ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी चिकित्सा की आवश्यकता थी. लेकिन, एंबुलेंस में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन उपलब्ध नहीं होने से घायलों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी. शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एम्बुलेंस चालक ने स्वयं मेडिकल स्टाफ के अनुपस्थित होने की जानकारी दी थी. 

फाइल में दबा पन्ना आया बाहर, जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, दोनों इंजन हो चुके थे सीज

तो बचाई जा सकती थी कुछ जान 

नीरज मिश्रा का कहना है कि हादसे के बाद शुरुआती समय में अगर प्रशिक्षित चिकित्सा दल मौजूद रहता और आवश्यक उपचार समय पर मिल जाता तो कुछ पीड़ितों की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने कहा कि इसे लेकर उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य तथ्यों को जांच आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है. 

जबलपुर क्रूज हादसा: सरकार ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग,जस्टिस संजय द्विवेदी 3 महीने में देंगे रिपोर्ट

हादसे में 13 लोगों की हुई थी मौत 

दरअसल, 30 अप्रैल को बरगी बांध के बैकवॉटर क्षेत्र में पर्यटन के लिए संचालित एक क्रूज पानी में डूब गया था. हादसे का शिकार हुए क्रूज में 41 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई थी. 28 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. मामले की न्यायिक जांच की जा रही है, आयोग हादसे से जुड़ी सभी परिस्थितियों की विस्तृत समीक्षा कर रहा है. जांच के बाद हादसे के दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है. 

जबलपुर बरगी बांध हादसा: चंद सेकंड में पानी में समा गया क्रूज, खौफनाक वीडियो आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur Crime News, Mp News,  Jabalpur Bargi Dam, Jabalpur Bargi Dam Update, Jabalpur Bargi Dam Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com