विज्ञापन

ट्रेन से पैर कटा... बुरहानपुर अस्पताल में ओटी की खिड़की पर जाकर बैठ गया युवक, डेढ़ घंटे तक अटकी रही सांस 

युवक का कहना था, उसका पैर कट गया है, अस्पताल में लोग उसे ही देखते रहते हैं. पुलिस ने उससे कहा कि अगर कोई भी समस्या हो तो हमें बताना. अपने आपको अकेला मत समझना. इसके बाद वह नीचे आने को तैयार हुआ.

ट्रेन से पैर कटा... बुरहानपुर अस्पताल में ओटी की खिड़की पर जाकर बैठ गया युवक, डेढ़ घंटे तक अटकी रही सांस 
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा.

बुरहानपुर: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक युवक रविवार रात करीब 11.30 बजे दाहिना पैर कटा होने के बाद अस्पताल के वार्ड की गैलरी से पाइप के सहारे ओटी की खिड़की पर जाकर बैठ गया. स्टाफ नर्स ने युवक को इस तरह बैठे देखा तो वह घबरा गई और तुरंत इसकी सूचना सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके को दी. सिविल सर्जन ने पुलिस को कॉल किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देना शुरू किया. करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया. 

जानकारी के अनुसार, जिले तुकईथड़ गांव के पास स्थित बिजौरी गांव के एक युवक का पैर ट्रेन एक्सीडेंट में कट गया था. दो दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा था. रात करीब 9 बजे युवक को नर्स ने इंजेक्शन लगाया, उसे ड्रिप चढ़ाई जा रही थी. इसी बीच किसी बात को लेकर युवक की उसके पिता से कहासुनी हो गई. पैर कटने और अस्पताल में भर्ती होने के कारण युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इसके कारण वह वार्ड में गैलरी से पाइप के सहारे से ओटी की खिड़की पर जाकर बैठ गया. 

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया 

स्टाफ नर्स ने उसे तरह बैठा देखा तो तत्काल इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ. दर्पण टोके और प्रबंधक नीरज चौहान को दी. उन्होंने सूचना देकर पुलिस और नगर निगम से फायर फाइटर वाहन बुलाया गया. फायर की सीढ़ी के माध्यम से युवक को नीचे उतारा गया. इसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लगा. इसके बाद पुलिस ने युवक के बयान लिए.

अमरनाथ यात्रा से पहले गुड न्यूज: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 KM लंबी टनल खुलेगी, 'खूनी नाला' से मिलेगा छुटकारा

पुलिस ने समझाइश के बाद उतारा 

गनीमत है कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है. नीचे उतारने के लिए पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाइश दी. इस दौरान युवक ने पुलिस से कहा कि उसका पैर कट गया है, अस्पताल में लोग उसे ही देखते रहते हैं. इस पर पुलिस ने उसे शांत करने का प्रयास किया और कहा कि अगर कोई भी समस्या हो तो हमें बताना. अपने आपको अकेला मत समझना. इसके बाद वह नीचे आने को तैयार हुआ. कर्मचारी उसे सीढ़ी के सहारे कंधे पर बैठाकर नीचे उतार लाए. 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का ये खास हिस्सा अगस्त में खुलेगा, MP वालों को मुंबई पोर्ट तक मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड

(शारिक अख्तर दुर्रानी की रिपोर्ट) 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Burhanpur District Hospital, Burhanpur District Hospital News, Burhanpur News, Burhanpur Crime News, MP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com