मेटा ने प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट हटाने जाने को लेकर मोदी सरकार से माफी मांगी है. सफाई दी गई है कि तकनीकी खराबी की वजह से वो पोस्ट हट गई थी. असल में हाल ही में पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था, उन्होंने उस वीडियो में दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी. लेकिन मेटा ने बाद में उसी सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया था जिस पर विवाद छिड़ गया.
मेटा ने क्या सफाई दी है?
बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने इस मामले में मेटा से एक विस्तृत जवाब मांगा है. जानने का प्रयास है कि आखिर किस कारण से पीएम नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट को हटाया गया. वहीं मेटा ने इस मामले में अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है. पीएम मोदी की हटी सोशल मीडिया पोस्ट को एक तकनीकी खराबी करार दिया है. मेटा ने यह भी जानकारी दी है कि उस फेसबुक पोस्ट को एक बार फिर बहाल कर दिया गया है.
जानकारी के लिए बता दें कि मेटा एक अमेरिकी कंपनी है जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्स ऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का संचालन करती है. वर्तमान में इसके सीईओ मार्क जबरबर्ग हैं. कई मौकों पर मेटा भारत में विवादों में आ चुका है. कभी भड़काऊ पोस्ट समय रहते डिलीट ना करने को लेकर तो कभी भारत के नियमों का सही तरीके से पालन ना करने को लेकर. इस बार क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट ही हटा दी गई, ऐसे में विवाद ज्यादा बढ़ गया.
मेटा का भारत में बड़ा मार्केट
मेटा द्वारा दी गई सफाई और माफी पर सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया है. अभी इस मामले की जांच की जा रही है, मेटा के अधिकारियों को समन भी दिया गया है.
ये भी पढ़ें- जब मनमाने फैसलों पर भारी पड़ा यूजर्स का गुस्सा
मेटा का भारत में एक बड़ा यूजरबेस हैं, करोड़ों लोग इसकी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. दुनिया के जितने भी बड़े मार्केट मौजूद हैं, वहां भारत से मेटा का व्यापार काफी ज्यादा चलता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 105 मिलियन (10.5 करोड़) के पार पहुंच चुकी है. पीएम मोदी के फेसबुक (61 मिलियन) और वॉट्सऐप चैनल (15 मिलियन) पर फॉलोअर्स चल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं